फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah will come today, traffic will be changed

Lucknow News: आज आएंगे अमित शाह, बदला रहेगा यातायात

Sun, 12 May 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah will come today, traffic will be changed
रायबरेली। गृहमंत्री अमित शाह के रविवार को दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए रूट डायवर्जन करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस लाइंस से कचहरी जाने वाले मार्ग पर गृहमंत्री के कार्यक्रम तक ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन


लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा ने शनिवार को पुलिस लाइंस पहुंचकर ड्यूटी में लगे पुलिस अफसरों व पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के आवश्यक टिप्स दिए। गृहमंत्री राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी केे समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। आईजी ने बताया कि गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


ये रहेगा रूट डायवर्जन
यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि जनपद प्रयागराज से रायबरेली की तरफ आने वाले भारी वाहन मुंशीगंज, दरियापुर पर रोककर दूसरे मार्गों से गंतव्य स्थान को भेजा जाएगा। इसी तरह जनपद प्रयागराज से रायबरेली की तरफ आने वाले हल्के वाहन बरगद चौराहा, जनपद फतेहपुर व लालगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहन को गंतव्य स्थान की तरफ भेजा जाएगा। जनपद लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन त्रिपुला चौराहा, जगदीशपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन अमावां, सुल्तानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन बनवारीपुर पर रोककर उन्हें गंतव्य स्थान की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था
यातायात प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले भारी वाहन को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में खड़ा कराया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले हल्के चार पहिया वाहन कार्यक्रम स्थल के सामने जीआईसी ग्राउंड में खड़ा कराए जाएंगे। कार्यक्रम में आने वाले दो पहिया वाहन इत्यादि रिफार्म क्लब में खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed