फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah handed agenda of by election to yogi and swatantradev

शाह ने योगी, स्वतंत्रदेव को सौंपा उपचुनाव का एजेंडा, विपक्षी सीटों पर झंडा फहराने की तैयारी

Mon, 29 Jul 2019 02:16 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 29 Jul 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
amit shah handed agenda of by election to yogi and swatantradev
Amit Shah-Yogi Adityanath - फोटो : ani
गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजधानी के एक दिन के दौरे में पार्टी और सरकार को विधानसभा की 13 सीटों के उपचुनाव में सफलता हासिल करने का एजेंडा भी सौंपा। साथ ही सदस्यता अभियान की जानकारी ली। दूसरे शिलान्यास समारोह में शामिल होने के बाद लौटते वक्त उन्हें हवाई अड्डे तक छोड़ने मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी भी गए थे।
विज्ञापन


रवाना होने से पहले शाह प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल को साथ लेकर एक कक्ष में चले गए। इन लोगों के बीच लगभग 25 मिनट बातचीत हुई। जानकारी के मुताबिक शाह ने सभी से पूरी रणनीति बनाकर और शक्ति लगाकर विधानसभा की 13 सीटों के उपचुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोशिश की जाए कि सभी जगह विपक्ष की जमानत जब्त करा दी जाए।
विज्ञापन


विपक्षी सीटों पर झंडा फहराएं
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने निर्देश दिया कि जिन सीटों पर अभी तक भाजपा के ही विधायक थे, वहां वोटों का औसत 2017 जैसा ही बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर चुनावी तैयारी करें। साथ ही सपा और बसपा की गढ़ क्रमश: रामपुर और अंबेडकरनगर की जलालपुर सीटें भी जीतने की रणनीति बनाकर काम करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सदस्यता अभियान का हाल लिया

शाह ने सदस्यता अभियान की स्थिति की भी जानकारी ली। प्रदेश महामंत्री संगठन बंसल ने शाह को बताया कि  उपचुनाव वाली सीटों पर एक मंत्री और संगठन के एक पदाधिकारी को नियुक्त कर दिया गया है। जमीनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सदस्यता अभियान के बारे में बताया कि प्रदेश में 36 लाख सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य है, लेकिन उम्मीद है कि यह आंकड़ा 50 लाख तक पहुंच जाएगा। भाजपा अध्यक्ष को यह भी बताया गया कि 1 से 11 अगस्त तक विशेष सदस्यता अभियान की योजना बनी है। इसके लिए 30 हजार विस्तारकों को प्रदेश भर में जुटाने का फैसला किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed