फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amir Ali and Shardanand Tiwari will paly in Junior Hockey Team.

Lucknow: मोपेड मैकेनिक का बेटा आमिर जूनियर हॉकी टीम से खेलेगा, होमगार्ड के बेटे का भी चयन

Sun, 09 Oct 2022 12:36 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Oct 2022 12:36 PM IST
सार

मलेशिया का प्रतिष्ठित सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट 22 से 29 अक्तूबर तक चलेगा। भारतीय टीम के कप्तान उत्तम सिंह होंगे। विष्णुकांत टीम में शामिल होने वाले यूपी से चौथे खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Amir Ali and Shardanand Tiwari will paly in Junior Hockey Team.
आमिर अली व शारदानंद तिवारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रोजाना की तरह शाहनजफ इमामबाड़े के गेट के बगल में ग्राहक के इंतजार में बैठे मोपेड मैकेनिक तसव्वुर अली का शनिवार दोपहर को मोबाइल फोन घनघनाता है। यह कॉल उनके बड़े बेटे आमिर अली की थी, जो बंगलूरू में भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कैंप का हिस्सा है। उसने जैसे ही बताया कि वह मलेशिया के प्रतिष्ठित सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए चुन लिया गया है, तसव्वुर झूम उठे और साथियों से खुशी साझा की।

विज्ञापन


आमिर की ही तरह 18 वर्ष के शारदानंद तिवारी भी टूर्नामेंट के लिए चयनित हुए। गत वर्ष नवंबर-दिसंबर में जूनियर वर्ल्ड कप खेल चुके शारदानंद के पिता डीएम हाउस में होमगार्ड हैं। भारतीय टीम के कप्तान करमपुर (जिला गाजीपुर) के फॉरवर्ड उत्तम सिंह होंगे। मिडफील्डर के रूप में चमक बिखेरने वाले विष्णुकांत अटगांवा (जिला हमीरपुर) टीम में यूपी से शामिल होने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट 22 से 29 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


लंबे समय से जूनियर इंडिया कैंप में शामिल आमिर का पहली बार भारतीय टीम में सेलेक्शन हुआ है। डिफेंडर के रूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले आमिर ने पिछले कुछ समय में खुद को ड्रैग फ्लिकर के रूप में भी तैयार किया, जिसका उन्हें इनाम भी मिला। छह साल पहले चंद्रभानु गुप्त खेल मैदान में गरीब वर्ग के बच्चों को निशुल्क हॉकी खिलाने वाली केडी सिंह बाबू हॉकी सोसाइटी से प्रशिक्षु रहे आमिर ने छोटे भाई शाहरुख अली के साथ कोच मो. राशिद अजीज के निर्देशन में खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल की ट्रेनिंग के बाद उनका चयन पहले प्रदेश की सब जूनियर और फिर जूनियर हॉकी टीम में हुआ। मई में यूपी को जूनियर नेशनल हॉकी का चैंपियन बनाने में आमिर ने अपने डिफेंस से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और ड्रैग फ्लिक का कमाल दिखाते हुए तीन गोल भी ठोके। इस प्रदर्शन के आधार पर उसका 33 सदस्यीय खिलाड़ियों वाले नेशनल कैंप के लिए चयन हो गया। 

भारतीय टीम में खेलने के लिए उत्साहित हूं
आमिर अली ने कहा, पहली बार भारतीय टीम के लिए खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यहां तक पहुंचने में पिता तसव्वुर अली का बड़ा योगदान है। कोच राशिद अजीज का भी आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हॉकी पकड़वाई और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


यादगार बन गया आज का दिन
पिता तसव्वुर अली का कहना है कि आज का दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया है। मेरा बड़ा बेटा पहली बार देश की जर्सी पहनेगा। जीवन में संघर्ष तो चलता रहेगा, लेकिन बेटों की सफलता चुनौतियों से लड़ने के लिए प्रेरित करती है। दुआ है कि आमिर जूनियर के बाद सीनियर टीम के लिए खेले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed