{"_id":"67f603353486e5cade014fe2","slug":"amethi-video-of-police-brutality-goes-viral-women-were-abused-and-pushed-around-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल, महिलाओं से की गाली-गलौज और धक्का-मुक्की, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल, महिलाओं से की गाली-गलौज और धक्का-मुक्की, जांच शुरू
Wed, 09 Apr 2025 10:58 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:58 AM IST
सार
अमेठी में पुलिस की दंबगई का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसके कारण प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो के दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जायस क्षेत्र के पुर्र दिक्षित गांव में पुलिस की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी महिलाओं से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की घटनाएं स्पष्ट दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
मामला एक जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। शिकायत पर जायस थाना की डायल 112 पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत सुनने के बजाय महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पूर्वांचल में आज छाए रहेंगे बादल, पश्चिम के इन 17 जिलों में लू का अलर्ट; एक झटके में छह डिग्री चढ़ा पारा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कारों की ब्रिकी में प्रदेश में बना रिकॉर्ड, 4.43 लाख कार बिक्री के साथ देश में दूसरे स्थान पर; जानिए टॉप 5 राज्य
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है और वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ तिलोई अजय सिंह ने जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वीडियो और घटनाक्रम की पूरी तरह से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल है। कांग्रेस पार्टी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए यूपी सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन