फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Smriti inaugurated Tiloi bus stand, constructed at a cost of Rs 53.74 lakh

अमेठी : स्मृति ने किया तिलोई बस अड्डे का लोकार्पण, 53.74 लाख रुपये की लागत से हुआ निर्माण

Sun, 05 Dec 2021 08:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 05 Dec 2021 08:49 PM IST
सार

स्मृति ने कहा कि उन्होंने तिलोई के बस अड्डे का शिलान्यास छह मार्च 2021 को किया था। उस समय नहीं सोचा था कि यह परियोजना महज नौ माह में पूरी हो जाएगी। स्मृति ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई कार्य किया जाए तो निश्चित परिणाम मिलते हैं।

विज्ञापन
Amethi: Smriti inaugurated Tiloi bus stand, constructed at a cost of Rs 53.74 lakh
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिवसीय दौरे पर रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 53.74 लाख रुपये की लागत से तिलोई में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित बस अड्डा जनता को समर्पित किया। इस दौरान मंत्री ने तिलोई विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लॉकों में 2.73 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस दौरान स्मृति कांग्रेस व अमेठी के पूर्व सांसद पर हमलावर रहीं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं। सबसे पहले स्मृति का इन्हौना में मौजूद भाजपाइयों ने स्वागत किया। इन्हौना से निकलकर स्मृति सीधे तिलोई पहुंचीं। तिलोई में स्मृति ने क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत निधि से 53.74 लाख रुपये की लागत से निर्मित बस अड्डे पर पूजा करने के बाद फीता काटकर लोकार्पण किया। साथ ही तिलोई विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लॉकों में दो करोड़ 72 लाख 92 हजार रुपये लागत की कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। 
विज्ञापन


लोकार्पण व शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित करते हुए स्मृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। अमेठी के 14 लाख नागरिकों को मुफ्त राशन व टीका देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि यह सब तभी संभव हो सका जब अमेठी के साथ देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कहा कि यदि अमेठी में कांग्रेस के सांसद होते तो यहां की जनता को यह लाभ नहीं मिल पाता। मंत्री ने तिलोई में विकास कार्यों में सहयोग करने के लिए विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक व ब्लॉक प्रमुख तिलोई अर्चना सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पर डीएम अरुण कुमार, सीडीओ डॉ. अकुर लाठर, एसपी दिनेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष जायस महेश सोनकर, प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, सिंहपुर ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी, बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्रकली, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष श्याम मूर्ति यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

तिलोई विधायक के आवास गईं स्मृति
लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के आवास गईं। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव पर चर्चा भी की। इसके बाद स्मृति कानपुर के लिए रवाना हो गईं। 

संसद में की बस अड्डे पर चर्चा

स्मृति ने कहा कि उन्होंने तिलोई के बस अड्डे का शिलान्यास छह मार्च 2021 को किया था। उस समय नहीं सोचा था कि यह परियोजना महज नौ माह में पूरी हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बस अड्डे की चर्चा जब मैं संसद में करती थी तो हमारे सांसद साथी बड़े आश्चर्य से सुनते थे। मैं कहती थी कि तिलोई में बस अड्डा क्षेत्र पंचायत बना रहा है। स्मृति ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई कार्य किया जाए तो निश्चित परिणाम मिलते हैं। स्मृति ने राहुल गांधी व कांग्रेस का नाम लिए बिना हमला बोलते हुए कहा कि बीते तीस साल से लोग बस अड्डे के निर्माण की बाट जोहते रहे लेकिन वह नहीं बन सका। भाजपा के टीम वर्क ने इसे मात्र नौ माह में कर दिखाया। स्मृति ने तिलोई विधायक की भी जमकर तारीफ की। 

तिलोई क्षेत्र पंचायत द्वारा पंद्रहवें वित्त की राशि से बस अड्डे में रेस्ट एरिया (जन सुविधा केंद्र) के निर्माण पर 44 लाख 86 हजार 331 रुपये खर्च हुए। जबकि दो सीटों वाले प्रसाधन कक्ष के निर्माण पर चार लाख 11 हजार 705 रुपये खर्च किए गए। पंचम राज्य वित्त से चार लाख 75 हजार 991 रुपये खर्च कर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया गया। कुल मिलाकर तिलोई बस अड्डे के निर्माण पर 53 लाख 74 हजार रुपये खर्च हुए। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम रायबरेली के क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षय कुमार ने बताया कि तिलोई में नवनिर्मित बस अड्डा प्रदेश का पहला बस अड्डा है जो क्षेत्र पंचायत निधि से बना है। 

बिना कर्मचारी संचालित होगा बस अड्डा
तिलोई में बहुत दिन से जर्जर पड़े बस अड्डे के स्थान पर नए बस अड्डे का निर्माण तो क्षेत्र पंचायत ने करा दिया लेकिन बस अड्डे पर फिलहाल कोई कर्मचारी नहीं है। पूर्व में एक कर्मचारी यहां तैनात था। वर्तमान समय में वह निलंबित चल रहा है। 

इन्हौना चौराहे पर हुआ स्वागत
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के एक दिवसीय दौरे को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही इन्हौना चौराहे पर एकत्र होने लगे। अपराह्न 11:10 पर केंद्रीय मंत्री का काफिला इन्हौना चौराहे पर पहुंचा तो भाजपा नेता भवानी दत्त दीक्षित, धर्मेश मिश्र, कौशलेंद्र सिंह, मिंटू सिंह, आशीष गुप्ता, राहुल चौरसिया, दिनेश जायसवाल, प्रज्ञा बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख गीता सिंह, जन्मेजय सिंह, सुनील पासी, प्रदीप जायसवाल आदि ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

फिर दिया इलाज का आश्वासन
स्थानीय कस्बा निवासी शिवकुमार गुप्ता ने पूर्व में अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी संगीता के उपचार के लिए मंत्री से गुहार लगाई थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए स्मृति ईरानी ने शताब्दी हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज का आश्वासन दिया था। पीड़ित ने बताया कि शताब्दी हॉस्पिटल का खर्च इतना ज्यादा था कि मेरी पैतृक जमीन व पत्नी के जेवर तक बिक गए लेकिन इलाज के नाम पर केवल खाना पूर्ति की गई। रविवार को शिवकुमार ने केंद्रीय मंत्री से अपना दर्द बयां किया। स्मृति ईरानी ने पीड़ित की पत्नी का उचित इलाज एम्स में कराने का आश्वासन दिया। 

अंडरपास बनवाने की मांग की
केंद्रीय मंत्री के एक दिवसीय दौरे पर आने की खबर पर मखदूमगंज मजरे इन्हौना के निवासियों ने रेलवे लाइन पर अंडरपास बनवाने की मांग की है। मखदूमगंज निवासी रमेश वर्मा, शिवकुमार, राम औतार, विजय बहादुर, बाबूलाल, हंसराज आदि ने प्रार्थना पत्र देकर वाराणसी लखनऊ रेलखंड पर गेट संख्या 145 सी पर अंडरपास बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गेट बंद होने से लगभग दस हजार की आबादी को अपने खेतों तक जाने के लिए चार किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। केंद्रीय मंत्री ने रेलवे बोर्ड से बात कर अंडरपास बनवाने का आश्वासन दिया। 

जन स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन
स्मृति ने तिलोई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी से स्वास्थ्य मेला परिसर में लगे काउंटरों के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि इस मेले में लखनऊ से आए विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों का जांच व उपचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed