फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi's suspense: Rahul's team's vehicles reached party headquarters, stir among officials, eyes on Delhi

अमेठी का सस्पेंस: पार्टी ऑफिस पहुंची राहुल की टीम की गाड़ियां, पदाधिकारियों में हलचल तेज, निगाहें दिल्ली पर

Sat, 27 Apr 2024 09:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Apr 2024 09:26 PM IST
सार

Amethi's suspense: राहुल गांधी अमेठी से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे या नहीं इस पर रहस्य लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा। दूसरी तरफ राहुल के करीबी बताए जा रहे लोग अमेठी पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Amethi's suspense: Rahul's team's vehicles reached party headquarters, stir among officials, eyes on Delhi
राहुल लड़ सकते हैं अमेठी से चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी का सियासी रण दिलचस्प होता जा रहा है। शनिवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस भवन में तीन वाहनों के पहुंचने से सियासत गर्मा गई है। दरअसल, इसमें से एक वाहन राहुल गांधी के पूर्व निजी सचिव व एक प्रियंका के करीबी का बताया जा रहा है। जबकि एक जीप अमेठी की थी। वर्ष 2019 में राहुल गांधी के चुनाव हारने के बाद यह वाहन वापस दिल्ली बुला लिए गए थे। शनिवार को एक बार फिर इनकी आमद से राजनीतिक हल्कों में तरह-तरह की चर्चा है।

विज्ञापन


हैरानी की बात तो यह है कि कांग्रेस को कोई भी पदाधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि इन गाड़ियों से कौन आया है। आने वाले लोग कहां है। जबकि सियासी गलियारे में अलग-अलग चर्चा चल रही है। एक पदाधिकारी ने दबी जुबान से सिर्फ यह बताया कि वाहन आ गए हैं, टीम भी आ जाएगी। कांग्रेस भवन में देर शाम तक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र, मीडिया प्रभारी अनिल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता डटे रहे। हालांकि इन वाहनों से कौन आया है, इसको लेकर कोई नहीं बोल रहा है। बस सिर्फ इतना कह रहे हैं कि इंतजार करिए, सब बताएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल कहते हैं कि हम भी इंतजार ही कर रहे हैं।
विज्ञापन


हमें निर्णय का इंतजार
पूर्व एमएलसी दीपक सिंह का कहना है कि गाड़ियां मांगी गई थी। रही बात, अन्य जानकारी की तो दिल्ली में बैठक चल रही है। इनपुट तो वहीं से निकलेगा। हम सभी लोग बैठक के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर ब्लॉक अध्यक्षों के साथ हुआ मंथन
शनिवार को गौरीगंज के कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्षों और ब्लॉक प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें हरेक ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक की समीक्षा की गई। हरेक मुद्दे पर फोकस किया गया। बताया गया कि अमेठी में गांव-गांव चल रहे जनसंपर्क अभियान में तीन दिनों में एक लाख न्याय गारंटी पत्र को भरवाया गया है। इसके साथ ही चुनाव में किस तरह से बूथ पर निगरानी करनी है, किस पर फोकस करना है.. इसके बारे में बताया गया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।


हर कोई जुटाता रहा इनपुट
शनिवार का दिन अमेठी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए कौतूहल भरा रहा। हर कोई दिल्ली पर नजरें जमाए हुए था। कोई टीवी देख रहा था तो कोई सोशल मीडिया पर तैर रही खबरों को आधार मान रहा था। हर पल एक नया सियासी माहौल तैयार हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed