फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Rahul Gandhi angry with the comments being made on Smriti Irani, said - victory and defeat keep happen

अमेठी: स्मृति ईरानी पर हो रही टिप्पणियों से राहुल गांधी नाराज, बोले-हार जीत होती रहती है, न करें भद्दी बातें

Fri, 12 Jul 2024 06:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 12 Jul 2024 06:48 PM IST
सार

अमेठी में मिली हार के बाद स्मृति ईरानी पर हो रही कथित टिप्पणियों पर राहुल गांधी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से जुड़े लोगों को इससे बचना चाहिए। 

विज्ञापन
Amethi: Rahul Gandhi angry with the comments being made on Smriti Irani, said - victory and defeat keep happen
राहुल ने कहा स्मृति के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोगों से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अन्य नेताओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करने की अपील की है।कांग्रेस नेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- हार-जीत जीवन में लगी रहती है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई अपमानजनक या भद्दी टिप्पणी न की जाए। किसी का अपमान करना या किसी को नीचा दिखाना यह शक्तिशाली होने का नहीं कमजोर होने का प्रदर्शन करना है। किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कुछ लोग उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से लोकसभा चुनाव में हार के बाद अपना आधिकारिक बंगला खाली करने पर ईरानी पर कटाक्ष कर रहे हैं। गांधी परिवार के करीबी शर्मा से अमेठी संसदीय सीट पर 1.6 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हारने के कुछ हफ्ते बाद ईरानी ने लुटियंस दिल्ली में 28 तुगलक क्रिसेंट स्थित अपना आधिकारिक बंगला खाली कर दिया।
विज्ञापन


अमेठी के विकास के लिए है सांसद निधि
 सांसद निधि अमेठी और यहां की जनता के लिए है। सार्वजनिक कार्य के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि आएगा तो उसका सहयोग किया जाएगा। ये बातें सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहीं। वह शुक्रवार को ब्लॉक भेटुआ परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास खंड विकास की सबसे छोटी इकाई है। यही से विकास शुरू होता है। उन्होंने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों से बात की। बैठक में जिस भी एजेंडे पर चर्चा हुई है वे विकास कार्य समय से पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गांव के विकास के लिए जो भी संभव होगा, वे पूरा प्रयास करेंगे। बैठक में ब्लॉक की 47 ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी गई। इसके साथ ही प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने की। बैठक में खंड विकास अधिकारी विजय अस्थाना, डीडीसी सूबेदार यादव, रमेश सिंह, शीतला प्रसाद तिवारी, जगन्नाथ तिवारी समेत ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed