फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Rahul can fill his nomination today, the last day of nomination, 43 years old history will be repeated

अमेठी: नामांकन के अंतिम दिन आज राहुल गांधी भर सकते हैं पर्चा, दोहराया जाएगा 43 साल पुराना इतिहास

Fri, 03 May 2024 05:37 AM IST
रोहित मिश्र नंदलाल तिवारी/ इरफान गाजी, अमेठी
नंदलाल तिवारी/ इरफान गाजी, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 03 May 2024 05:37 AM IST
सार

Rahul Gandhi: नामांकन के अंतिम दिन आज शुक्रवार को राहुल गांधी अपना नामांकन भर सकते हैं। इसके पहले बृहस्पतिवार को पूरा दिन और रात कई तरह के कयास चलते रहे। 

विज्ञापन
Amethi: Rahul can fill his nomination today, the last day of nomination, 43 years old history will be repeated
राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

देश की सबसे हॉट सीट में शुमार अमेठी के सियासी रण में कांग्रेस के दावेदार का इंतजार शुक्रवार को खत्म होगा। इसके साथ ही यह बात तय हो गई है कि वर्ष 1981 का इतिहास एक बार फिर दोहराया जाएगा। वर्ष 1981 में भी आखिरी समय में राजीव गांधी ने नाम की घोषणा के साथ ही पर्चा दाखिल किया था। इस बार भी सूरतेहाल यही बन गया है। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है, अभी तक कांग्रेस के प्रत्याशी का नाम तय नहीं है। ऐसे में शुक्रवार को ही दावेदार के नाम का ऐलान होने के साथ ही नामांकन होगा। वैसे, कांग्रेसी दावा कर रहे हैंं कि अमेठी से राहुल गांधी ही चुनाव लड़ेंगे और नामांकन में गांधी परिवार के अन्य सदस्य भी होंगे लेकिन, नाम का खुलासा नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी
भले ही दावेदार को लेकर असमंजस हो लेकिन, कांग्रेसी यह मानकर चल रहे हैं कि अमेठी से शुक्रवार को राहुल गांधी ही नामांकन करेंगे। ऐसे में नामांकन का क्या रूट होगा, जुलूस कहां से निकलेगा, किस पदाधिकारी को क्या जिम्मेदारी दी गई है... इन तमाम बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी कहते हैं कि शुक्रवार के नामांकन को लेकर कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


क्या बोले नेता और कार्यकर्ता 
सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि अमेठी की मांग है कि गांधी परिवार ही यहां से लड़े। हम सभी गांधी परिवार के लिए तैयारी कर रहे हैं। पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा। हमारी तैयारी पूरी है। कार्यकर्ता डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गठबंधन के सहयोगी दल आप जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने दावा किया कि अमेठी से राहुल गांधी के नामांकन को लेकर सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा से वार्ता हुई है। शुक्रवार को राहुल गांधी का नामांकन होना है। इसमें गठबंधन के सभी सहयोगी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

कांग्रेस कार्यालय पर लगाई गई पुलिस
 राजनीतिक हलचल के बीच प्रशासन भी सतर्क हो गया है। गौरीगंज के कांग्रेस कार्यालय पर भीड़ बढ़ने के बाद यहां पर पुलिस व पीएसी के जवानों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed