Amethi: नाबालिग से की अश्लील हरकत, परिजनों ने आरोपी बुजुर्ग आरोपी को चप्पलों और डंडो से पीटा
बुजुर्ग आरोपी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग बच्ची से अश्लीलता करना बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। बच्ची के साथ हुए दुर्व्यवहार से नाराज परिजनों ने आरोपी की घर में घुसकर लाठी डंडों और चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले कर जांच कर रही है।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव में रविवार को बुजुर्ग ने गांव की ही रहने वाली एक नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत कर दी। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजन आक्रोशित हो गए। परिजन बुजुर्ग के घर पहुंच गए। जहां उसकी चप्पलों और डंडों से जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बुजुर्ग को को हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा: पुलिस और विधायक के दबाव के बाद अंतिम संस्कार के लिए माने परिजन, क्षेत्र में तनाव व्याप्त
ये भी पढ़ें - बहराइच सांप्रदायिक हिंसा: मुख्य आरोपी सलमान समेत 10 लोगों पर एफआईआर, 25 लोग हिरासत में, जिले में तनाव
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी का चालान कोर्ट भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.