फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: One killed in road accident, three serious in face-to-face bike collision

अमेठी : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, आमने-सामने बाइक की टक्कर में तीन गंभीर

Tue, 10 May 2022 12:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 May 2022 12:52 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के बघौना निवासी राहुल (21) पुत्र सत्य नारायन जामो निमंत्रण में गए हुए थे। रात में वे निमंत्रण से लौट रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे उनकी बाइक पिंडारा पुलिस चौकी के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी।

विज्ञापन
Amethi: One killed in road accident, three serious in face-to-face bike collision
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेठी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात दो अलग - अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के बघौना निवासी राहुल (21) पुत्र सत्य नारायन जामो निमंत्रण में गए हुए थे। रात में वे निमंत्रण से लौट रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे उनकी बाइक पिंडारा पुलिस चौकी के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिंडारा करनाई निवासी रवि (26) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक राहुल अविवाहित था। तीन भाइयों में यह सबसे छोटा था। इनसे बड़े दो भाई पवनेश और उमेश हैं। कोतवाली पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इससे पहले एक घटना गौरीगंज - मुसाफिरखाना मार्ग स्थित पिंडारा कपूरचंद पुर के रात लगभग नौ बजे हुईं, जिसमे डीजे तथा ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गयी। घटना में नंदमहर निवासी राकेश कुमार (26) तथा स्वामीनाथ (35) घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed