फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi News: Cigarette in student's hand, teacher's salary banned, BSA takes action

Amethi News : छात्र के हाथ में सिगरेट, शिक्षकों के वेतन पर रोक, बीएसए ने की कार्रवाई

Wed, 21 Dec 2022 09:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Dec 2022 09:25 PM IST
सार

विकास खंड बहादुरपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खरौली में मंगलवार को एक छात्र के हाथ में दो सिगरेट होने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Amethi News: Cigarette in student's hand, teacher's salary banned, BSA takes action
सिगरेट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले में परिषदीय स्कूल के एक बच्चे के हाथ में सिगरेट होने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे संज्ञान में लेते हुए बीएसए ने विद्यालय के सभी अध्यापकों का वेतन रोकते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विकास खंड बहादुरपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खरौली में मंगलवार को एक छात्र के हाथ में दो सिगरेट होने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने संज्ञान लेते हुए बीएसए संगीता सिंह को विद्यालय के सभी अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर बीएसए संगीता ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार कनौजिया, शिक्षिका सुधा गुप्ता, शिक्षामित्र दीपक सिंह, शिक्षामित्र मंजू कुमारी का वेतन रोकते हुए जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक अरुण कनौजिया ने बताया कि छात्र विद्यालय समय से पहले अपने किसी परिजन के लिए दुकान से सिगरेट खरीद कर ले जा रहा था। किसी ने उसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बीईओ राकेश कुमार सचान ने बताया कि स्कूल ड्रेस में छात्र के हाथ में सिगरेट होने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पिस्टल के साथ फोटो वायरल
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हुई। फोटो में एक युवक मेज पर तीन पिस्टल रखकर बैठा दिख रहा है। पीपरपुर पुलिस ने वायरल फोटो की जांच शुरू की तो पता चला कि युवक पीपरपुर गांव का जितेंद्र सिंह है। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि युवक के सामने रखी तीनों पिस्टल लाइसेंसी हैं। एक उसकी अपनी है तो दो उसके मित्रों की। युवक को पकड़कर शांतिभंग में चालान करने के साथ शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed