फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Murder of Shivam Kori creates ruckus.

अमेठी: शिवम की नृशंस हत्या से कल्याणपुर में कोहराम, प्रशासन अलर्ट, निष्पक्ष जांच की मांग की

Tue, 22 Apr 2025 12:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, जामो (अमेठी)
अमर उजाला नेटवर्क, जामो (अमेठी) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Apr 2025 12:59 PM IST
सार

अमेठी के कल्याणपुर गांव में शिवम कोरी की हत्या के मामले में पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन अलर्ट हो गया है। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन
Amethi: Murder of Shivam Kori creates ruckus.
गांव में पुलिसकर्मी तैनात हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कल्याणपुर गांव के रहने वाले शिवम कोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी इस मामले को लेकर सक्रियता तेज कर दी है। परिजनों की तहरीर पर गांव के विकास यादव व मान सिंह सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही जिला अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के परिजन आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पदाधिकारी संग डटे रहे। हरिश्चंद्र का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच व कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी ग्रामीणों संग सड़कों पर उतरेगी। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए गांव रवाना हुए, जिसकी पुष्टि पार्टी प्रवक्ता अनिल सिंह ने की। वहीं, सूत्रों के अनुसार प्रशासन उन्हें बॉर्डर पर ही रोकने की तैयारी में है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला: सिर धड़ से किया अलग... अमेठी में युवक की बेरहमी से हत्या, एक साल पहले ही हुई थी शादी; गांव में तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: हाईकोर्ट ने कहा राहुल गांधी की नागरिकता पर केंद्र 10 दिन में दे जवाब, ब्रिटेन के भी नागरिक होने का है आरोप


हत्या या साजिश
गांव में चर्चा है कि चार महीने पहले शिवम के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ था जिसके चलते उसे जेल भी जाना पड़ा। दो महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर रिहा हुआ था तब से उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं। परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

घटनास्थल से शराब की बोतल और बियर के कैन बरामद हुए हैं जिससे पुलिस प्रथम दृष्टया इसे नशे की हालत में हुई हत्या मान रही है। हालांकि मृतक के शरीर पर बांके से किए गए गले और चेहरे तक के कई वार यह संकेत दे रहे हैं कि हत्या पूर्व नियोजित और अत्यंत आक्रोश में की गई। चश्मदीदों के अनुसार मौके पर दो से अधिक लोग मौजूद थे लेकिन एफआईआर में सिर्फ दो के नाम दर्ज होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

गांव में तनाव, प्रशासन अलर्ट
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एहतियातन तीन सर्किल के क्षेत्राधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स को गांव में तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि सर्विलांस सेल की मदद से जांच जारी है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed