{"_id":"66ffb73c47d086886f0cef00","slug":"amethi-murder-case-filed-against-murder-accused-chandan-verma-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी हत्याकांड: शिक्षक के पिता ने छेड़खानी के आरोपी चंदन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, गिरफ्तारी की भी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी हत्याकांड: शिक्षक के पिता ने छेड़खानी के आरोपी चंदन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, गिरफ्तारी की भी चर्चा
Fri, 04 Oct 2024 03:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:09 PM IST
सार
अमेठी में बृहस्पतिवार को देर रात हुए हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा शिक्षक के पिता रामगोपाल ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक का पिता रामगोपाल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम हुई दो मासूम बेटियों सहित चार लोगों की हत्या के मामले में शिक्षक के पिता ने छेड़खानी के आरोपी चंदन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार, उसकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की बृहस्पतिवार देर शाम शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए के मकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मामले में शिक्षक के पिता रामगोपाल ने कल देर रात थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रायबरेली कोतवाली तेलियाकोट निवासी चंदन वर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: राहुल गांधी ने मृतक के पिता से फोन पर की बात, दोषियों को सजा दिलाने का दिया भरोसा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: आज पांच लोग मरेंगे... वारदात के पहले आरोपी चंदन वर्मा ने वाट्सएप पर लगाया था स्टेटस
पुलिस का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी कस्बा निवासी दीपक सोनी को हिरासत में लिया है। इस हिरासत को लेकर दीपक के माता-पिता का वीडियो भी वायरल है। आरोपी चंदन को लेकर चर्चा है कि उसको भी पुलिस ने पकड़ लिया है। लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।