{"_id":"66ffeaea7cde701d9a077061","slug":"amethi-murder-case-chandan-verma-tried-to-commit-suicide-earlier-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी हत्याकांड: आरोपी ने प्यार में धोखा मिलने पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का किया था प्रयास, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी हत्याकांड: आरोपी ने प्यार में धोखा मिलने पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का किया था प्रयास, ये था मामला
सार
हत्याकांड के आरोपी चंदन वर्मा को इस बात का गम था कि जिस महिला से वह प्यार करता है, उसी ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। ऐसे में उसने जान देने की नीयत से जहरीला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन
इसी घर में हुई थीं हत्याएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्यार में धोखा मिलने पर आरोपी चंदन वर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास भी किया था। जिला अस्पताल के बाद चंदन वर्मा का एम्स में इलाज हुआ था। दरअसल, बताते हैं कि मृतक पूनम भारती ने जब चंदन के खिलाफ छेड़खानी, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था तो वह बेहद दुख में था। उसे गम इस बात था कि जिस महिला से वह प्यार करता है, उसी ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। ऐसे में उसने जान देने की नियत से जहरीला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया था। एम्स में इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार हुआ था। छेड़खानी की घटना के दौरान पुलिस की पूछताछ में उसने खुद को बेकसूर बताया था। कहा था कि उसके खिलाफ बेवजह केस दर्ज कराया गया। उसने कोई छेड़खानी नहीं की है। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि चंदन के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में जुटी रही तीन जिलों की पुलिस
शिक्षक, उसकी पत्नी व दो बच्चों के जघन्य हत्याकांड के आरोपी चंदन वर्मा की तलाश में तीन जिलों की पुलिस जुटी रही। बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार की देर शाम तक आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। सीओ सदर अमित सिंह, सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में रायबरेली पुलिस, अयोध्या जिले के एसओजी प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी और अमेठी जिले की पुलिस रायबरेली में चंदन वर्मा की तलाश में जुटी रही। शहर पुलिस ने चंदन के दोस्तों व अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन
युवक की गिरफ्तारी और सुसाइट करने की उड़ती रहीं अफवाहें
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की घटना के बाद आरोपी चंदन वर्मा की तलाश में पुलिस जुटी थी। इधर, सुबह से ही अफवाहें उड़ती रहीं कि युवक ने एक होटल में जाकर खुदकुशी कर ली है। कुछ लोग बता रहे थे कि पुलिस ने युवक को दबोच लिया। हालांकि शाम तक पुलिस अधिकारी इस बात से इंकार करते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास चल रहा है।