{"_id":"66ffedf76151ce084e0fccc6","slug":"amethi-murder-case-chandan-verma-s-facebook-profile-exposed-the-truth-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी हत्याकांड: फेसबुक से खुला राज, एसटीएफ ने किया लॉक, दोनों के प्रोफाइल में थीं एक-दूसरे की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी हत्याकांड: फेसबुक से खुला राज, एसटीएफ ने किया लॉक, दोनों के प्रोफाइल में थीं एक-दूसरे की तस्वीरें
Sat, 05 Oct 2024 06:34 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:34 AM IST
सार
फेसबुक प्रोफाइल की जांच के बाद एसटीएफ और पुलिस को शुरुआती जांच में पता चल गया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम-प्रसंग हत्या की वजह हो सकता है।
विज्ञापन
मृतक सुनील व उसकी पत्नी व बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का सुराग जुटाना पुलिस के लिए चुनौती था, लेकिन मृतक महिला और चंदन वर्मा की फेसबुक प्रोफाइल ने पूरे घटनाक्रम से परदा उठा दिया। दोनों की प्रोफाइल में एक दूसरे की फोटो पड़ी थी। दोनों की फेसबुक प्रोफाइल से कोई छेड़खानी न कर सके, इसलिए एसटीएफ ने प्रोफाइल लॉक कर दिया।
विज्ञापन
प्रोफाइल की जांच के बाद एसटीएफ और पुलिस को शुरुआती जांच में पता चल गया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम-प्रसंग हत्या की वजह हो सकता है। हालांकि पहले आशंका जताई जा रही थी कि लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
चंदन के पड़ोसियों से भी नहीं थे अच्छे संबंध
आरोपी चंदन वर्मा जिस मटिहा गांव में किराए के मकान में रहता था, वहां आसपास रहने वाले लोगों से भी उसके संबंध अच्छे नहीं थे। पड़ोसियों ने बताया कि हम लोगों का चंदन से ज्यादा कोई मतलब नहीं रहता था। उसके घर पर किसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा हुआ करता था।
विज्ञापन