फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi murder accused Chandan Verma's whats app status goes viral.

अमेठी हत्याकांड: आज पांच लोग मरेंगे... वारदात के पहले आरोपी चंदन वर्मा ने वाट्सएप पर लगाया था स्टेटस

Sat, 05 Oct 2024 12:07 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Oct 2024 12:07 AM IST
सार

अमेठी के शिवरतनगंज में एक शिक्षक, उसकी पत्नी व बेटियों की हत्या के मामले में एक वाट्स अप स्टेटस वायरल हो रहा है जिसे आरोपी चंदन वर्मा का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Amethi murder accused Chandan Verma's whats app status goes viral.
वायरल हुआ वाट्स अप स्टेटस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी के शिवरतनगंज में एक शिक्षक व उसके तीन परिजनों की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी चंदन वर्मा की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच आरोपी चंदन का कथित वाट्सएप स्टेटस वायरल हुआ है, जिसमें उसने वारदात के पहले पांच लोगों की हत्या की बात कही है। बताया ये भी जा रहा है कि चंदन शिक्षक व उसकी पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या के बाद खुद को भी मार लेना चाहता था।

विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। चंदन ने स्टेटस में लिख रखा था कि 'पांच लोग जल्दी ही मरने जा रहे हैं। मैं जल्द ही सबको दिखाऊंगा।' चंदन की तलाश में अमेठी व रायबरेली दोनों जिलों की पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए शव
रायबरेली के सुदामापुर गांव में शिक्षक सुनील, उसकी पत्नी पूनम और दो मासूम बच्चों के शव कफन में लिपटकर गांव पहुंचे तो देखने वाले हर शख्स की आंख रो पड़ी। आंसुओं के सैलाब के साथ चीत्कारों ने नियति को दुहाई दी। पिता राम गोपाल और मां राजवती तो इस तरह बिलख रहे थे कि उनकी यह दशा देखकर लोगों का मन मस्तिष्क तक डिग गया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: राहुल गांधी ने मृतक के पिता से फोन पर की बात, दोषियों को सजा दिलाने का दिया भरोसा

ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: छेड़छाड़ का केस दर्ज कराने पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, नौ खोके और एक जिंदा कारतूस बरामद


जो वहां मौजूद थे, कोई ऐसा शख्स नहीं दिखा जिसकी आंख में आंसू न हों। चार शवों ने हर किसी को भीतर से हिलाकर रख दिया। खाकी वर्दी में मौजूद पुलिस भी शवों को देखकर स्तब्ध रह गई। पिता राम गोपाल को सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौवहार ढांढस बधाते दिखे। ग्रामीणों के लिए यह घटना किसी अभिशाप से कम नहीं है।

मौत के बाद की तस्वीर कितनी भयावह होती है, वह सुदामापुर में चार शवों को देखकर ग्रामीणों को लगा। गांव का कोई ऐसा गलियारा नहीं बचा जहां पर कांड को लेकर अफसोस न जताया जा रहा हो। हर कोई विधाता से परिवार को किस गलती की सजा देने के बारे में दुहाई देता रहा।

शिक्षक को तीन और पत्नी को लगीं दो गोलियां
अमेठी जिले के शिवरतन गंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात शिक्षक व उसके परिवार के तीन लोगों की सामूहिक हत्या के बाद चारों मृतकों का पोस्टमार्टम देर रात हुआ। दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। दोनों बच्चों के पोस्टमार्टम पहले किए गए। उसके बाद शिक्षक और उनकी पत्नी का पोस्टमार्टम हुआ। मौके पर सीओ सिटी व दो थानों की पुलिस मौजूद रही। इसके अलावा इलाके की भारी भीड़ मौजूद रही। शिक्षक को तीन गोलियां लगीं, जबकि दो गोलियां पत्नी को लगी हैं। एक-एक गोली बच्चों से निकाली गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed