Amethi: बेनीपुर खूनी संघर्ष का लाइव वीडियो हो रहा वायरल, घायल युवक की हुई मौत, यहां देखें
गांव में दस साल पूर्व कमाल शाह की बेटी रुबीना बानाे की हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को अंतिम सुनवाई थी। इसी दिन रुबीना की हत्या के आरोपियों ने उसके पिता, मां व भाइयों पर हमला कर दिया था। जिनमें 20 वर्षीय मकसूद राना की शनिवार को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी के बेनीपुर गांव में हत्यारोपियों द्वारा शुक्रवार को अंजाम दी गई खूनी वारदात का एक वीडियो घटना के तीसरे दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गिरफ्त में आए हत्यारोपी घर से सड़क तक लोगों को दौड़ा कर लाठियां बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिल दहला देने वाले इस वीडियो में महिलाएं और बच्चे चीखते नजर आ रहे हैं। इस हमले में घायल एक युवक की शनिवार को लखनऊ में मौत हो चुकी है, जबकि उसके पिता व भाई जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल अमेठी कोतवाली इलाके के बनीपुर गांव में दस साल पूर्व कमाल शाह की बेटी रुबीना बानाे की हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को अंतिम सुनवाई थी। इसी दिन रुबीना की हत्या के आरोपियों ने उसके पिता, मां व भाइयों पर हमला कर दिया था। हमले में चार लोग घायल हुए थे। जिनमें 20 वर्षीय मकसूद राना की शनिवार को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। जबकि कलाल शाह व महमूद राना का इलाज चल रहा है।
इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार को मुख्य आरोपी हकीमुद्दीन उर्फ बच्चा, मासूक, निजामुददीन, निशा अंजुम, शकीला बानो व शबीना को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन घटना के तीसरे दिन वायरल हुए एक वीडियो ने लोगाें का दिल दहला दिया है। वायरल वीडियो में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में से कई व्यक्ति लोगों को दौड़ा कर लाठियों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
इन हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। बच्चे व महिलाएं जिंदगी बचाने के लिए चीख-पुकार कर रही हैं। इसके बावजूद बेरहम लोग सड़क पर दौड़ा कर और घरों में घुस कर लोगों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। घटना को लेकर आज भी गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। इस वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास तेज कर दिए हैं। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि हमले के आरोपी छह लोग पकड़े गए हैं। अन्य की तलाश जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.