फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Mother and daughter die tragically after a mud house wall collapses, son seriously injured

अमेठी: मिट्टी के मकान की दीवार गिरने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 06 Jun 2026 06:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Jun 2026 06:57 AM IST
सार

Accident in Amethi: अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां एक दीवार गिरने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
Amethi: Mother and daughter die tragically after a mud house wall collapses, son seriously injured
अमेठी में दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत। - फोटो : अमर उजाजा।

विस्तार

जामो थाना क्षेत्र के पूरे परमेश्वरी घाटमपुर गांव में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक मिट्टी के मकान की दीवार भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन


पूरे परमेश्वरी घाटमपुर गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी कमलेश कुमारी (35), बेटी आशी (7) और बेटा दीपांशु (8) शुक्रवार रात मकान के भीतर सो रहे थे। शनिवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच अचानक मिट्टी की दीवार ढह गई, जिससे तीनों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने कमलेश कुमारी और आशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दीपांशु को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। जामो थाना निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि हादसा मिट्टी की दीवार गिरने के कारण हुआ है। अस्पताल से मिले डेथ मेमो के आधार पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है ताकि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाई जा सके।

इस अचानक हुए हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने और मदद करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed