फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi massacre: Dead bodies brought to teacher's village.

अमेठी हत्याकांड: आंसुओं के सैलाब के बीच उठी चीत्कार, कफन में लिपटकर गांव पहुंचे शिक्षक व उनके परिजनों के शव

Fri, 04 Oct 2024 01:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Oct 2024 01:08 PM IST
सार

अमेठी में शिक्षक व उसके परिजनों की हत्या के बाद चारों शवों का पोस्टमार्टम हुआ और सभी शव रायबरेली स्थित शिक्षक के पैतृक आवास लाए गए। इस दौरान गांव के हर शख्स की आंख रो पड़ी।

विज्ञापन
Amethi massacre: Dead bodies brought to teacher's village.
मृतक के पिता से मिलते अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के सुदामापुर गांव के लिए शुक्रवार का दिन काला साबित हो गया। शिक्षक सुनील, उसकी पत्नी पूनम और दो मासूम बच्चों के शव कफन में लिपटकर गांव पहुंचे तो देखने वाले हर शख्स की आंख रो पड़ी। आंसुओं के सैलाब के साथ चीत्कारों ने नियति को दुहाई दी। पिता राम गोपाल और मां राजवती तो इस तरह बिलख रहे थे कि उनकी यह दशा देखकर लोगों का मन मस्तिष्क तक डिग गया।

विज्ञापन


जो वहां मौजूद थे, कोई ऐसा शख्स नहीं दिखा जिसकी आंख में आंसू न हों। चार शवों ने हर किसी को भीतर से हिलाकर रख दिया। खाकी वर्दी में मौजूद पुलिस भी शवों को देखकर स्तब्ध रह गई। पिता राम गोपाल को सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौवहार ढांढस बधाते दिखे। ग्रामीणों के लिए यह घटना किसी अभिशाप से कम नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड पर मंत्री का अजीब बयान, बोले- इसमें पांच हत्याएं होतीं... खुद ही बताया पांचवां कौन होता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: शवों का रात में हुआ पोस्टमार्टम, मृतकों के शरीर से निकाली गईं सात गोलियों; शव रायबरेली रवाना


मौत के बाद की तस्वीर कितनी भयावह होती है, वह सुदामापुर में चार शवों को देखकर ग्रामीणों को लगा। गांव का कोई ऐसा गलियारा नहीं बचा जहां पर कांड को लेकर अफसोस न जताया जा रहा हो। हर कोई विधाता से परिवार को किस गलती की सजा देने के बारे में दुहाई देता रहा।

सांसद केएल शर्मा पहुंचे गांव, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामा पुर गांव में लगभग 10:30 बजे मृतक शिक्षक समेत चारों शव जब घर पहुंचे। इस दौरान अमेठी सांसद केएल शर्मा भी गांव पहुंचे। वहीं, सांसद के सामने परिवार व ग्रामीणों ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed