फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi massacre: Chandan had single-handedly taken the lives of the entire family, bodies were found lying nea

अमेठी हत्याकांड: चंदन ने अकेले ही पिस्टल से ली थी पूरे परिवार की जान, आंगन और सीढ़ियों के पास पड़े मिले थे शव

Sat, 05 Oct 2024 06:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 05 Oct 2024 06:35 AM IST
सार

Amethi massacre: अमेठी हत्याकांड में खुलासा हो गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चंदन वर्मा ने अकेले ही एक पिस्टल से सभी चार लोगों की हत्या की थी। इन चारों को सात कारतूसें लगीं। 

विज्ञापन
Amethi massacre: Chandan had single-handedly taken the lives of the entire family, bodies were found lying nea
आरोपी चंदन वर्मा व मृतक शिक्षक की पत्नी व बच्चे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस के अनुसार चंदन ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की। चारों को सात गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। मौके से एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व नौ खोखे बरामद हुए थे। हत्या में पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। सूत्रों के अनुसार चंदन ने एक पिस्टल के साथ अलग से दो मैगजीन रखी थी। परिवार को मारने के दौरान उसने एक मैगजीन खाली कर दी और दूसरी भी लोड कर उससे भी फायरिंग की। वहीं, शुक्रवार को एएसपी हरेंद्र प्रताप ने महज सात खोखा बरामद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पिस्टल से गोलियां चलाई गईं। मौके से एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व सात खोखे बरामद हुए हैं। उनका दावा है कि घटना को अकेले चंदन ने ही अंजाम दिया। वह बुलेट से आया था।

विज्ञापन


कमरे में नहीं, आंगन व सीढ़ी के पास पड़े मिले थे शव
चंदन ने शिक्षक परिवार को बचाव का कोई मौका नहीं दिया। उसने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और भाग निकला। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम का कहना है कि शिक्षक, उनकी पत्नी और एक बेटी के शव आंगन में पड़े मिले थे। सभी को गोलियां लगी थीं। इस बीच शायद बड़ी बेटी सृष्टि ने बचाव की कुछ कोशिश की होगी, तो वह आंगन में ही जीने की तरफ भागने की कोशिश की, जहां उसका शव पड़ा था। घटनास्थल से महज 15 मीटर की दूरी पर जनरल स्टोर संचालित करने वाले अंबरीश जायसवाल ने बताया कि हम दुकान पर थे। अचानक फायरिंग हुई तो पहले लगा कि मंदिर में कार्यक्रम के चलते आतिशबाजी हो रही है, लेकिन जब एक मकान से गोली चलने का आभास हुआ तो दुकान का शटर गिरा दिया और कुछ लोगों के साथ उधर बढ़े। पीछे से पुलिस भी आ गई। मकान में जाकर देखा तो चारों के शव पड़े थे। पास ही कारतूस के नौ खोखे पड़े थे।

विज्ञापन

एसटीएफ ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से दबोचा

Amethi massacre: Chandan had single-handedly taken the lives of the entire family, bodies were found lying nea
हत्यारोपी चंदन वर्मा। - फोटो : amar ujala

 कंपोजिट स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों के हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास एसटीएफ ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामद की है। आरोपी ने घटना अंजाम देना स्वीकार किया है। उसका शिक्षक की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। इसीलिए उसने पूरे परिवार की हत्या कर दी। एसटीएफ के सीओ ने बताया कि रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार और उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की बृहस्पतिवार देर शाम शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए मकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले में शिक्षक के पिता रामगोपाल ने रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के तेलियाकोट निवासी चंदन वर्मा को नामजद किया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। शुक्रवार देर रात पता चला कि एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पहले पुलिस अफसरों गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी साधे रहे, लेकिन देर रात बताया कि एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया है। चंदन ने एसटीएफ को बताया कि उसके शिक्षक की पत्नी पूनम उसकी प्रेमिका थी। जब उससे मेरे रिश्ते बिगड़ गए तो उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed