फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi massacre: Ayodhya MP Avadhesh Prasad met the victim's family, SP president was also present

अमेठी हत्याकांड: अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद पीड़ित परिवार से मिले, साथ में सपा अध्यक्ष भी रहे मौजूद

Sun, 06 Oct 2024 08:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 06 Oct 2024 08:33 AM IST
सार

Amethi massacre:अमेठी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से राजनीतिक दलों के नेताओं का मिलने का सिलसिला जारी है। फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने परिवार से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Amethi massacre: Ayodhya MP Avadhesh Prasad met the victim's family, SP president was also present
सपा सांसद अवधेश प्रसाद परिवार के साथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 शिक्षक और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या के बाद से सुदामापुर गांव में सियासी चहलकदमी तेज हो गई है। शनिवार को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और न्याय दिलाए जाने का भरोसा दिया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद, हरचंदपुर सपा विधायक राहुल लोधी, सपा नेता आरपी यादव शनिवार दोपहर बाद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मृतक सुनील के माता-पिता से बात की। 

विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनके परिवार के साथ जो घटना घटित हुई है वह अत्यंत है दुखदाई है। इस दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पिता रामगोपाल से बात करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि वह सरकार से हर संभव मदद दिलाई जाने का प्रयास करेंगे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने भी अंतिम संस्कार में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसका परिणाम यह हत्याकांड है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। दलितों, पिछड़ों और गरीबों पर अत्याचार हो रहे हैं।
विज्ञापन




पिता को बेटे के दाह संस्कार में शामिल न होने देना अपराध
अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद शनिवार को शहर के लोक निर्माण गेस्ट हाउस पहुंचे और वहां से वह सुदामापुर गांव के लिए रवाना हुए। सपा सांसद ने कहा कि एक बेटे के पिता को दाह संस्कार में शामिल होने का मौका न दिया जाए तो यह दर्दनाक है। यह भी जघन्य है। यदि मुख्यमंत्री ने मिलना था तो बेटे का दाह संस्कार हो जाने देते। कहा कि यह अपराध है। इसकी कहीं मिसाल नहीं मिलेगी। कहा कि इस घटना ने सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। कहा कि इस घटना को लेकर कोई शब्द नहीं है। मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो गया है। इससे अपराधियों को मनोबल बढ़ा है। उनको कानून और पुलिस का डर नहीं है। प्रदेश में जंगलराज है। जिसकी कोई मिसाल नहीं है। इतनी दर्दनाक घटना में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कानून की निगाह में यह जघन्य अपराध है। इस मामले में पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed