{"_id":"61167b2f8ebc3ee0502fe154","slug":"amethi-five-youths-who-went-to-bathe-in-the-river-drowned-two-died-three-were-rescued-by-jumping-into-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी : नदी में नहाने गए पांच युवक डूबे, दो की मौत, नदी में कूदकर तीन को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी : नदी में नहाने गए पांच युवक डूबे, दो की मौत, नदी में कूदकर तीन को सुरक्षित निकाला
Fri, 13 Aug 2021 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 13 Aug 2021 07:31 PM IST
सार
पांच युवक नदी पर बने डैम के पास नदी में कूदकर नहाने लगे। इसी बीच पांचों युवक डूबने लगे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने युवकों को डूबते देख उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और शिव कुमार, संतोष पाल व राजेश पाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
नदी में डूबे युवकों के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरीगंज (अमेठी) भादर ब्लॉक क्षेत्र के टिकैत का पुरवा मजरे नेवढिय़ा गांव में शुक्रवार को नदी पर बने डैम में नहाने गए पांच युवक डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को डूबते देख नदी में कूदकर तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दो नहीं मिले। बाद में मुसाफिरखाना से बुलाए गए पांच गोताखोरों ने दोनों युवकों का शव बरामद किया। इस दौरान एसडीएम व सीओ समेत पूरा प्रशासनिक अमला लगातार नदी किनारे डटा रहा।
विज्ञापन
पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव टिकैत दुबे का पुरवा निवासी शिव कुमार यादव (21), संतोष पाल (22), राजेश पाल (22) व अनिल कुमार यादव (22) तथा सूर तिवारी का पुरवा मजरे नेवढिय़ा निवासी शीतला प्रसाद पाल (25) शुक्रवार दोपहर करीब सवा ग्यारह बजे गांव के समीप से बहने वाली नदी में नहाने गए थे। यह लोग नदी पर बने डैम के पास नदी में कूदकर नहाने लगे। इसी बीच पांचों युवक डूबने लगे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने युवकों को डूबते देख उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और शिव कुमार, संतोष पाल व राजेश पाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अनिल और शीतला का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ ही एसएचओ पीपरपुर रतन सिंह अफसरों को सूचना देते हुए मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही एसडीएम महात्मा सिंह व सीओ अर्पित कपूर भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल रतन सिंह मुसाफिरखाना जाकर पांच गोताखोर लाकर उन्हें नदी में उतारा। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शीतला का शव डैम से तो अनिल का शव नदी में करीब पचास मीटर आगे से बाहर निकाला। दोनों युवकों की नदी में डूबकर हुई मौत से उनके परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन