{"_id":"6a5d8946e4eecfab830e4390","slug":"amethi-farmer-brutally-murdered-over-ancestral-land-dispute-elder-brother-and-nephew-detained-village-tens-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: पैतृक जमीन के विवाद में बड़े भाई और भतीजे ने मिलकर की छोटे भाई की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: पैतृक जमीन के विवाद में बड़े भाई और भतीजे ने मिलकर की छोटे भाई की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 20 Jul 2026 08:04 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:04 AM IST
सार
Farmer murdered in Amethi: यूपी के अमेठी जिले में पैतृक जमीन के विवाद में किसान की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का शक सगे बड़े भाई पर है।
विज्ञापन
अमेठी जिले में किसान की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे भद्दौर गांव में रविवार देर रात पैतृक जमीन के विवाद में किसान रामकरण की धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के सगे बड़े भाई गयाप्रसाद और भतीजे दीपक पर लगा है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक के दूसरे भाई रामचंद्र के अनुसार, परिवार में काफी समय से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था और गयाप्रसाद जमीन में हिस्सा देने को तैयार नहीं थे। रविवार को रामकरण ने विवादित खेत की जुताई करवा दी थी, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव अत्यधिक बढ़ गया।
विज्ञापन
रविवार रात रामकरण खेत में धान की रोपाई और रखवाली के बाद घर लौट रहे थे। घर से लगभग 500 मीटर पहले रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गयाप्रसाद और उनके बेटे दीपक ने उन पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। गंभीर चोटें आने के कारण रामकरण की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर पहुंची मुसाफिरखाना थाना पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वारदात के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर पर दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।