फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Contract electrician died due to electrocution, angry villagers blocked the road for four hours, offic

अमेठी: संविदा बिजली कर्मी की करंट से मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया चार घंटे जाम, छूटे अफसरों के पसीने

Sun, 14 Jul 2024 05:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Jul 2024 05:27 PM IST
सार

यूपी के अमेठी जिले में एक संविदा बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने गौरीगंज-अमेठी मार्ग जाम कर दिया। चार घंटे तक यह प्रदर्शन चलता रहा

विज्ञापन
Amethi: Contract electrician died due to electrocution, angry villagers blocked the road for four hours, offic
पुलिस के साथ ग्रामीणों की हुई नोंकझोक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीगंज शहर में शनिवार की रात फाॅल्ट ठीक करने गए एक संविदा बिजली कर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा करने के बाद गौरीगंज-अमेठी मार्ग जाम कर दिया। चार घंटे तक लोगों ने प्रदर्शन किया।विभागीय अफसरों के आर्थिक सहायता, मृतक के एक आश्रित को संविदा नौकरी देने के आश्वासन पर प्रदर्शन बंद हुआ। प्रदर्शन कारियों को मनाने में अफसरों के पीसने छूट गए।

विज्ञापन


संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर कटरा गांव निवासी संविदा कर्मी कुलदीप (30) गौरीगंज शहरी उपकेंद्र पर संविदा पर लाइन मैन था। शनिवार रात वार्ड नंबर 19 स्थित संकल्प होटल के पास बिजली लाइन फाॅल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से झुलस गया। लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। साथी मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही उपकेंद्र पर मौजूद एसएसओ व जेई अभिलेख सहित मौके से भाग निकले। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन जिम्मेदार वहां नहीं गए। परिजन और ग्रामीण भड़क गए। कुछ संविदा लाइन मैन भी मौन रूप से समर्थन में आ गए।
विज्ञापन


भड़के लोगों ने अस्पताल में प्रदर्शन व हंगामा शुरू कर दिया। लोग शव को स्ट्रेचर पर रखकर उपकेंद्र पहुंच गए। वहां धरने पर बैठे अफसरों को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय के समझाने पर भी नहीं माने तो एसडीएम दिग्विजय सिंह व सीओ मयंक द्विवेदी सहित कई थानों की पुलिस बुलाई गई। तभी प्रदर्शन कारियों ने अमेठी-गौरीगंज मार्ग जाम कर दिया। यह देखकर एसडीएम ने प्रभारी अधीक्षण अभियंता को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के चार घंटे बाद पहुंचे अफसर
घटना के करीब चार घंटे बाद पहुंचे अधीक्षण अभियंता को देख आक्रोशित परिजन उलझ गए। पुलिस व अफसरों ने स्थिति संभाली। प्रभारी अधीक्षण अभियंता ने मृतक के एक आश्रित को संविदा नौकरी, साढ़े सात लाख मुआवजा व प्रकरण की जांच में दोषी मिलने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोग माने। उन्होंने पीड़ित परिवार को मौके पर 20 हजार की नकद आर्थिक सहायता दी। करीब चार घंटे बाद जाम खुला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया।

ठप कर दी गई शहर की बिजली आपूर्ति
हादसे के बाद प्रदर्शन का कुछ संविदा कर्मियों ने भी मौन रूप से समर्थन किया। सूत्रों का कहना है कि कई लाइन मैनों ने अपने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर निकल गए। जिम्मेदारों ने बिजली लाइन बंद होने का कारण पूछ उसे चालू करने को कहा तो कईयों ने यह कहते हुए बिजली सप्लाई नहीं दी, कि यदि वह सप्लाई देंगे तो प्रदर्शन में शामिल लोगों से उन्हें कौन बचाएगा। इसकी वजह से रात को कई घंटे तक पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई।

परिवार को इकलौता सहारा था
कुलदीप अपने परिवार का एकलौता सहारा था। पिता की मौत पहले हो गई थी। माता आशा देवी बेटे का शव देख बेहाल हो गई। बार-बार शव का हाथ-पैर पकड़ बेटा उठों-उठों की रट लगा रही थीं। गर्भवती पत्नी प्रिंसी कह रही थी, कि अभी तो कहा था कि आने वाला हूं, अब क्यों सो रहे हो। यह कहकर पत्नी बेहोश हो गई। पांच साल का बेटा आरुष को शायद नहीं पता जिस पिता से उसने कॉपी मंगवाई थी, वह अब कभी नहीं आने वाले है। कुलदीप के चाचा सुनील समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जांच के बाद होगी कार्रवाई
प्रभारी अधीक्षण अभियंता रोहित सिंह ने बताया कि संविदा लाइनमैन की मौत की सूचना मिली है। पूरे प्रकरण की जांच करवाई जा रही है। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed