फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Candle march in support of Nasrallah Hezbollah

Amethi: हिज्बुल्लाह कमांडर के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च, पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 02 Oct 2024 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, फुरसतगंज (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, फुरसतगंज (अमेठी) Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Oct 2024 12:38 AM IST
सार

मार्च में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल थी। मार्च में शामिल लोग हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां व हिज्बुल्ला कमांडर का फोटो लेकर चल रहे थे। यह लोग लब्बैक हिज्बुल्ला के नारे भी लगा रहे थे।

विज्ञापन
Amethi: Candle march in support of Nasrallah Hezbollah
कैंडिल मार्च में शामिल हुए लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जायस कस्बा मंगलवार की देर शाम लब्बैक हिज्बुल्ला के नारों से गूंज उठा। यह नारा लगाते हुए शिया समुदाय के लोग इस्राइली कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। कैंडल जुलूस में शामिल लोग हिज्बुल्लाह कमांडर के समर्थन में नारे लगा रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। एहतियात के तौर पर कस्बे में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन


इस्राइली कार्रवाई में मारे गए लेबनान के हिज्बुल्लाह कमांडर हसन नसरल्लाह के समर्थन में मंगलवार की शाम जायस कस्बे में शिया समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल थी। मार्च में शामिल लोग हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां व हिज्बुल्ला कमांडर का फोटो लेकर चल रहे थे। यह लोग लब्बैक हिज्बुल्ला के नारे भी लगा रहे थे।
विज्ञापन


इन लोगों ने कस्बे में कई रूटों पर मार्च किया। जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इन लोगों का वीडियो रिकार्ड किया है। मामले को लेकर एएसपी हरेंद्र प्रताप का कहना है कि बिना अनुमति के जुलूस का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम आयोजक जीशान को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed