{"_id":"667d04e7051fcb813c0a91c7","slug":"amethi-bloody-clash-in-a-family-in-amethi-kotwali-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: पत्नी पर हमले से आगबबूला युवक ने साले के सिर को ईंट से कूचा, सड़क पर चलता रहा खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: पत्नी पर हमले से आगबबूला युवक ने साले के सिर को ईंट से कूचा, सड़क पर चलता रहा खूनी संघर्ष
Thu, 27 Jun 2024 11:51 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:51 AM IST
सार
अमेठी कोतवाली परिसर में हुए एक पारिवारिक संघर्ष में भाई ने बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे बौखलाए उसके बहनाई ने युवक का सिर ईंट से कूंच दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी कोतवाली परिसर के पास बने सामुदायिक शौचालय में घंटों खूनी संघर्ष होता रहा लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सूचना पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां उसका और उसकी बहन का इलाज किया जा रहा है। घटना के समय मोहल्ले के लोग बीचबचाव करने का साहस न जुटा सके। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अमेठी कोतवाली परिसर के एक छोर पर सुलभ शौचालय संचालित होता है। शौचालय को सूरज नाम का व्यक्ति संचालित करता है। जो अपने पूरे परिवार के साथ शौचालय के ही एक आवास में रहता है। देर रात करीब 11 बजे सूरज की बेटी सीमा अपने पति शेरू के साथ घर पहुंची। जहां किसी बात को लेकर सीमा का अपने भाई सनी से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सनी ने बहन पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। भाई के हमले में सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई और बीच सड़क तड़पने लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राहुल गांधी के हाथों से चर्चा में आई पॉकेट संविधान का लखनऊ से है सीधा कनेक्शन, जानिए पूरी कहानी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज होगी बारिश, अरब सागर की तरफ से बढ़ी है सक्रियता
पत्नी को खून से लथपथ तड़पता देख पति शेरू ने अपना आपा खो दिया और साले सनी को छत से किसी तरह घसीटता हुआ नीचे पहुंचा और बीच सड़क पर उसके सिर को ईंटों से कूंच दिया। करीब एक घंटे तक बीच सड़क पर खूनी संघर्ष चलता रहा लेकिन घटनास्थल से 50 कदम दूर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना के दौरान छोटी छोटी बच्चियां बीचबचाव करने की जद्दोजहद करती रहीं लेकिन कामयाब न हो सकीं। काफी देर बाद थाने के तीन सिपाही मौके पर पहुंचे और सनी को लेकर अमेठी सीएचसी पहुंचे जहां से उसे इलाज के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जबकि बहन का इलाज भी सीएचसी में चल रहा है।
घटना को अंजाम देकर जीजा मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस समय ये विवाद हुआ उस समय जीजा और साला शराब के नशे में धुत थे। आये दिन दोनों में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। मेडिकल कराया जा रहा है दोनों पक्षों ने शराब के नशे में मारपीट की है। अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।