{"_id":"67fe62c8c172fe5bc70494c7","slug":"amethi-ats-raids-huda-educational-society-action-taken-regarding-funding-coming-from-america-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: हुदा एजुकेशनल सोसाइटी पर एटीएस ने मारा छापा, अमेरिका से आने वाली फंडिंग को लेकर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: हुदा एजुकेशनल सोसाइटी पर एटीएस ने मारा छापा, अमेरिका से आने वाली फंडिंग को लेकर हुई कार्रवाई
Tue, 15 Apr 2025 07:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Apr 2025 07:19 PM IST
सार
अमेठी की हुदा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी में विदेशी फंडिंग को लेकर यूपीएटीएस ने छापेमारी की है। संस्था को अमेरिका से फंडिंग मिली थी। जांच में टीम ने कई अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
एटीएस ने की छापेमारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के जगदीशपुर कस्बे में संचालित हुदा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी की विदेशी फंडिंग की जांच को लेकर मंगलवार दोपहर आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) की टीम ने संस्था के कार्यालय पर छापेमारी की। टीम ने करीब ढाई घंटे तक विभिन्न अभिलेखों की जांच की और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
जगदीशपुर के जामो रोड स्थित संस्था के कार्यालय पर दोपहर करीब ढाई बजे आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) टीम के साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई लगभग 1.39 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग की जांच को लेकर की जा रही है। एटीएस टीम की मौजूदगी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि जांच की प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय रखी गई है, न ही टीम के सदस्यों ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - करणी सेना के धमकी देने पर अखिलेश यादव बोले- हम डरने वाले नहीं हैं, आगरा जाएंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में एफआईआर दर्ज, मिला था ईमेल
टीम ने संस्था के अध्यक्ष डॉ. अतहर रेहान से लंबी पूछताछ करते हुए एफसीआरए से जुड़े दस्तावेज, वक्फ जमीन का रिकॉर्ड, स्कूलों की मान्यता, बायलॉज समेत अन्य जरूरी फाइलों को खंगाला। डॉ. अतहर रेहान ने बताया कि संस्था के अंतर्गत हुदा चिल्ड्रन एकेडमी (जगदीशपुर), हुदा मॉडर्न स्कूल (महोना), जामियतुल हुदा इस्लामिक गर्ल्स कॉलेज (ओतिया), हुदा इंटर कॉलेज तथा हुदा फ्री क्लीनिक (जगदीशपुर और ओतिया) संचालित हैं।
संस्था का पंजीयन वर्ष 1993-94 में हुआ था। बताया कि यह जांच रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है और टीम पिछले तीन वर्षों से समय-समय पर दस्तावेजों की जांच करती आ रही है। संस्था को अमेरिका से विधवा पेंशन वितरण हेतु सालाना लगभग 25 से 40 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त होती है, जिसकी जानकारी भी टीम ने ली है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान टीम ने फंडिंग के स्रोत, उपयोग और वितरण से जुड़ी कई जानकारियां जुटाईं, हालांकि अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन