{"_id":"66fe8bb58eb0ac2d1c005b27","slug":"amethi-16-people-died-in-an-accident-in-gauriganj-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पिकप, हादसे में 16 घायल, सभी सत्संग जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पिकप, हादसे में 16 घायल, सभी सत्संग जा रहे थे
Thu, 03 Oct 2024 05:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:51 PM IST
सार
हादसे में महिला, बच्चे और बुजुर्ग सहित 16 लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर वाहन में फंसे लोगों को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे से पलटी पिकप
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली इलाके में टिकरिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक पिकअप टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन पर सवार महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों सहित 16 लोग घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए लोग एक सत्संग में शामिल होने जा रहे थे।
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव समेत आसपास के लोग पिकअप में सवार होकर बृहस्पतिवार की सुबह टीकर माफी आश्रम के सत्संग में जा रहे थे। यह पिकअप जब अमेठी रोड स्थित टिकरिया गांव के पास पहुंची, तभी उसका एक टायर फट गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। हादसे से वाहन में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर वाहन में फंसे लोगों को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में घुड़ले पुरवा निवासी रामदेव (45), मऊ गांव के ओम प्रकाश (45), इनकी पत्नी अनारकली (42), इसी गांव की जानकी (50), मेदन मवई निवासी राधेश्याम (50), पूरे तिलक राम पांडेय गांव निवासी सज्जन (30), इसी गांव की धर्मा (45) पत्नी नन्हे लाल, यहीं के रामसुंदर (60), इनकी पत्नी कमला (58), यहीं की महिमा (18) पुत्री राजू, इसी गांव की सीता मिश्रा (60) पत्नी रामकरन मिश्र सहित 16 लोग घायल हुए हैं। खबर पाकर डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति जायजा लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन