फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkarnagar: Police revealed the miscreants who looted the jewels from the woman

महिला से जेवर लूटने वाले बदमाशों के अपराधिक इतिहास का पुलिस ने किया खुलासा, चालान कर भेजा जेल

Sat, 30 Nov 2019 12:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Nov 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Ambedkarnagar: Police revealed the miscreants who looted the jewels from the woman
पकड़े गए बदमाशों के साथ मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

जहांगीरगंज के स्थानीय थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के अन्तरजनपदीय आपराधिक इतिहास का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों के खिलाफ का आपराधिक इतिहास है। इनके विरुद्ध अंबेडकरनगर के अलावा आजमगढ़ जनपद के थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। खुलासा करने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों का न्यायालय चालान कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरियांव बावली चौक से बिड़हरघाट जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित गोपालपुर गांव निवासिनी इंद्रावती के साथ दिनदहाड़े बदमाशों ने छिनैती की। उनके गले की चेन को छीन लिया। घटना उस समय हुई जब वह अपनी डेढ़ वर्षीया नतिनी आर्या के साथ सड़क पर घूमने निकली थीं। नरियांव की तरफ से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, और माडरमऊ की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन


इंद्रावती की गुहार पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। जमकर धुनाई करने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्त में लेने के बाद तलाशी लिया तो बाइक की डिक्की से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चोरी का 16730 रुपए नकद बरामद किया। इसके बाद पुलिस टीम दोनों को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अन्तरजनपदीय बदमाश हैं दोनों लुटेरे

पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों से पूछताछ शुरु किया तो उन्होंने अपनी पहचान शशिकांत पाठक निवासी मधरा रसूलपुर, थाना जलालपुर व रवि पांडेय निवासी बेलारी दुल्हूपुर थाना जैतपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के बारे में छानबीन शुरु की तो पता चला कि वह अन्तरजनपदीय बदमाश हैं।

अभियुक्त शशिकांत के विरुद्ध आजमगढ़ जनपद में 8 तथा अंबेडकरनगर के थानों में दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा अभियुक्त रवि के विरुद्ध आजमगढ़ जनपद में 7 व अंबेडकरनगर जनपद में 3 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों ने कई घटनाओं में शामिल होने के बाद स्वीकार की। शुक्रवार को दोनों को न्यायालय भेजा गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed