{"_id":"62f4d7b6a8e4216e455fe1fe","slug":"ambedkarnagar-news-brick-kiln-worker-beaten-to-death-wife-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar News : ईंट भट्ठा मजदूर की पीटकर हत्या, पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar News : ईंट भट्ठा मजदूर की पीटकर हत्या, पत्नी गिरफ्तार
Thu, 11 Aug 2022 03:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Aug 2022 03:49 PM IST
सार
बताया जाता है कि नन्हे आए दिन शराब के नशे में पत्नी और बच्चों की पिटाई करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हंसवर थाना क्षेत्र के बरैयामाफी गांव स्थित ईट भट्टे पर महिला ने डंडे से पीट हत्या कर दी। घटना बीती रात तब हुई जब शराब के नशे में पहुंचे पति से विवाद होने लगा। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के थाना मस्तूरी अंतर्गत सरसनी मल्हार निवासी नन्हे (28) अपनी पत्नी पुनीता (26) तथा चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ हंसवर थाना क्षेत्र के बरैया माफी स्थित पीके ईंट भट्ठा पर मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। बताया जाता है कि नन्हे आए दिन शराब के नशे में पत्नी और बच्चों की पिटाई करता था।
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम भी नन्हे नशे में पहुंचकर पत्नी पुनीता से उलझ गया और पिटाई कर दी। नाराज पुनीता ने बाद में डंडे से पति के ऊपर कई वार कर दिया। इससे नन्हे की मौके पर ही मौत हो गयी। भट्ठा मालिक मोहम्मद फैसल ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भट्ठा मालिक मोहम्मद फैसल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर महिला को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन