फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkarnagar: Drunken father killed his son by beating him with sticks, both were addicts

Ambedkarnagar: पिता ने शराब के नशे में बेटे की डंडों से पीटकर की हत्या, दोनों की नशे के आदी थे

Fri, 22 Aug 2025 11:25 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Aug 2025 11:25 AM IST
सार

जैतपुर के एक गांव में शराब के नशे में एक पिता ने डंडे से पीट-पीटकर अपने पुत्र की हत्या कर दी। दोनों शराब के आदी थे। वारदात के बाद आरोपी पिता फरार हो गया।

विज्ञापन
Ambedkarnagar: Drunken father killed his son by beating him with sticks, both were addicts
मृतक युवक पवन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर के जैतपुर के चौदहप्रश मजरा गोड़ीयाना में सिधारी गौड़ ने अपने बेटे पवन गौड़ के साथ गांव में रहते थे। दोनों शराब के आदी थे। इसी के चलते अक्सर दोनों का आपस में झगड़ा होता रहता था। बीती रात दोनों नशे की हालत में घर पहुंचे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। पवन ने अपने पिता सिधारी को धक्का दे दिया।

विज्ञापन


इससे सिधारी आक्रोश में आ गए और डंडा उठाकर पुत्र के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे पवन के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता भाग गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। एएसपी श्याम देव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed