{"_id":"5eda4882258c4e00052f2396","slug":"ambedkarnagar-cms-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हुआ कोरोना, जिला अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हुआ कोरोना, जिला अस्पताल सील
Fri, 05 Jun 2020 06:58 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 05 Jun 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गौतम कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। सीएमएस के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। आनन फानन शुक्रवार को जिला अस्पताल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों का इलाज अब राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में होगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी गौतम को लक्षणों के आधार पर लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गये। इसके बाद जिला अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन