फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkarnagar: Body of a teenager who returned from police station after interrogation was found hanging

Ambedkarnagar: थाने से पूछताछ के बाद वापस लौटी किशोरी का फंदे से लटका मिला शव, प्रताड़ना का आरोप

Fri, 23 May 2025 03:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 May 2025 03:56 PM IST
सार

अंबेडकरनगर के अहिरौली में थाने से पूछताछ के बाद लौटी किशोरी का शव फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। गांव में तनाव को देखते हुए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन
Ambedkarnagar: Body of a teenager who returned from police station after interrogation was found hanging
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अहिरौली क्षेत्र के ग्राम भिउरा में मिले गाजीपुर के दो युवकों की हत्या के मामले में पूछताछ के दौरान टॉर्चर और गंभीर आरोपों से आहत होकर 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव फंदे से लटकता देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


परिवार के लोगों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शव ले जाने से मना कर दिया। विरोध को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हालांकि बाद में सांसद व विधायक के आश्वासन पर परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जा सका।
विज्ञापन


बता दें कि बीते बुधवार की सुबह भिउरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में दो युवकों के शव मिले थे। उसी रात दोनों की पहचान गाजीपुर के छतरपुर निवासी प्रिंस कुमार कुशवाहा व नोनहरा के आरो लालापुर निवासी मुकेश पासवान के रूप में हुई थी। परिवार के लोगों ने मृतकों के साथी सतीश निवासी गाजीपुर व एक अन्य पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। साथ ही प्रिंस की भिउरा गांव की एक लड़की से बात होने की भी जानकारी दी थी। इस पूरे घटनाक्रम के खुलासे के लिए पुलिस टीमें छानबीन  कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सतीश व एक अन्य के अलावा पुलिस ने भिउरा गांव की तीन किशोरियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। देर रात करीब एक बजे पुलिस तीनों किशोरियों को गांव छोड़ आई थी। शुक्रवार सुबह इनमें से एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मां व अन्य परिजनों ने दस्तक दी।

झरोखे से झांककर देखा तो किशोरी का शव फंदे से लटक रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक प्रिंस की इसी किशोरी से फोन पर बात होती थी। शव मिलने की जानकारी लगते ही अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने, दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए शव को फंदे से उतारने से मना कर दिया। परिजन कार्रवाई की मांग करने लगे। काफी देर तक मान मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी तो मौके पर सीओ जलालपुर अनूप सिंह, भीटी शुभम कुमार समेत कई थानों की पुलिस बुलाई गई।


सूचना पर सांसद लालजी वर्मा, विधायक रामअचल राजभर भी आ गए। सांसद व विधायक ने न्याय दिलाने का आश्वासन देकर परिजनों को राजी किया जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। सांसद और विधायक ने अहिरौली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और पूरे थाने के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। उधर, डीएम अनुपम शुक्ला व एसपी केशव कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed