{"_id":"65f828e58b709d24fa0cdd6d","slug":"ambedkar-nagar-prd-jawan-deployed-on-duty-passed-away-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar nagar: यातायात ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की मौत, बस स्टेशन पर कर रहा था ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar nagar: यातायात ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की मौत, बस स्टेशन पर कर रहा था ड्यूटी
Mon, 18 Mar 2024 05:15 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Mar 2024 05:15 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के बस स्टेशन पर तैनात पीआरडी जवान की बैरियर लगाने के दौरान मौत हो गई। वह बस स्टेशन पर ड्यूटी कर रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस के जवान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोतवाली अकबरपुर के बस स्टेशन क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की सोमवार दिन में बैरियर लगाने के दौरान मौत हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के इसौरी नसीरपुर गांव निवासी दीनानाथ यादव (56) पीआरडी जवान थे। उनकी ड्यूटी बस स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में लगी थी।
विज्ञापन
प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह वह यहां पहुंचे और अपनी ड्यूटी संभाल ली। दोपहर बाद यातायात सुचारु करने के लिए वह बैरियर लगाने लगे। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और सड़क पर ही गिर पड़े। यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने अपने वाहन से आननफानन में अचेत दशा में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अवध की 14 सीटों की मौजूदा स्थिति: दबंगों, सूरमाओं और दलबदलुओं के बीच नई पौध, बसपा तय करेगी समीकरण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट: उपचुनाव के लिए दावेदारों ने कसी कमर, लोकसभा के साथ ही 20 मई को होगा मतदान
चिकित्सकों के अनुसार प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। इस बीच जानकारी होते ही जिला युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों को ढांढ़स बंधाया। आश्वस्त किया कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी साथ ही जो भी आर्थिक सहयोग नियमानुसार होगा उसे किया जाएगा।