{"_id":"655e096669485cae4300eee7","slug":"ambedkar-nagar-news-pawan-pandey-s-troubles-increased-three-new-cases-registered-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : पवन पांडेय की बढ़ी मुश्किल, तीन नए केस दर्ज, पूर्व विधायक को एसटीएफ ने भेज रखा है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : पवन पांडेय की बढ़ी मुश्किल, तीन नए केस दर्ज, पूर्व विधायक को एसटीएफ ने भेज रखा है जेल
Wed, 22 Nov 2023 07:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Nov 2023 07:34 PM IST
सार
भूमि धोखाधड़ी में एसटीएफ की गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए पूर्व विधायक पवन पांडेय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बूथ कैप्चरिंग से जुड़े मुकदमों के गवाहों को धमकी देने में राजेसुल्तानपुर थाने में दो तथा अकबरपुर कोतवाली में एक मुकदमा कायम हुआ है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक पवन पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूमि धोखाधड़ी में एसटीएफ की गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए पूर्व विधायक पवन पांडेय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बूथ कैप्चरिंग से जुड़े वर्ष 1996 से जुड़़े मुकदमों के गवाहों को धमकी देने में राजेसुल्तानपुर थाने में दो तथा अकबरपुर कोतवाली में एक मुकदमा कायम हुआ है। पवन पर धमकी की धाराओं के अलावा एससी एसटी एक्ट तथा सेवन सीएलए एक्ट भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
अकबरपुर निवासी चंपा देवी द्वारा करोड़ों की भूमि का सिर्फ 20 लाख रुपये में सौदा करने के आरोपों में अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर विवेचना संभालने के बाद एसटीएफ ने बीते दिनों अचानक पूर्व विधायक पवन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद से ही माना जा रहा था कि उनकी मुसीबतें और बढऩे वाली हैं।
विज्ञापन
इस बीच बेवाना थाने में वर्ष 1996 में दर्ज बूथ कैप्चरिंग के मामले में गवाहों को धमकाने के आरोपों में अब नया केस दर्ज हो गया है। इसमें राजेसुल्तानपुर में लालबहादुर यादव व महेंद्र यादव जबकि अकबरपुर कोतवाली में चेतईराम की तरफ से पुलिस ने केस दर्ज किया। यह तीनों सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। चुनाव के दौरान बेवाना में पोलिंग बूथ की ड्यूटी पर तैनात थे। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पवन के जेल जाने के बाद धमकी से डरे तीनों वादी अब सामने आए। उनकी तहरीर पर केस दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन