फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkar Nagar: Encounter with marijuana smugglers in broad daylight, rapid firing creates panic

UP: गांजा तस्करों से दिनदहाड़े पुलिस की मुठभेड़, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से दहशत, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 09:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Feb 2026 09:36 PM IST
सार

मुठभेड़ के बाद आजमगढ़-गोरखपुर की महिला गांजा तस्कर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 40 किग्रा गांजा बरामद किया है। जवाबी फायरिंग में कार का टायर भी पंचर हो गया।

विज्ञापन
Ambedkar Nagar: Encounter with marijuana smugglers in broad daylight, rapid firing creates panic
तस्कर के वाहन से बरामद गांजे की तौल कराते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भीटी इलाके में मंगलवार दोपहर एसओजी टीम और गांजा तस्करों के मध्य मुठभेड़ हो गई। इस दौरान टीयूवी और कार सवार आजमगढ़-गोरखपुर के तस्करों ने पुलिस घेराबंदी से बचने के लिए दो से तीन राउंड फायर किया। जवाब में पुुलिस की ओर से एक राउंड फायरिंग की गई, जिसमें कार का टायर पंचर हो गया और उसमें सवार महिला समेत तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

भीटी महरुआ मार्ग स्थित पंचम कुटी के पास पेट्रोल पंप पर भीटी इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह, एसओजी टीम ने दोपहर करीब तीन बजे एक टीयूवी व कार को रोकने का प्रयास किया। कार में सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में एसओजी की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें गोली एक कार के पहिये में जा धंसी। इससे कार का टायर पंचर हो गया। फिर भी बदमाशों ने भागने की कोशिश की। बाद में एसओजी टीम ने कई थानों की पुलिस टीम के साथ तेजापुर से अढ़नपुर जाने वाले खड़ंजे के पास घेराबंदी कर ली। टीयूवी में सवार दो बदमाश फायरिंग करते हुए वाहन छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


कार सवार तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान संदीप कुमार राजभर निवासी महाराजगंज आजमगढ़, सोनू चौहान व महिला इसरावती निवासी महरौली बेलीपार गोरखपुर के रूप में हुई। मामले की जानकारी लगते ही एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, सीओ टांडा शुभम कुमार, एसओ अहिरौली अभिषेक त्रिपाठी समेत कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस टीमों ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों वाहनों की जांच की, जिसमें कार से 36 पैकेट व टीयूवी गाड़ी से छह पैकेेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 40 किग्रा है। इसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed