फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkar Nagar: Body of Sanjeev, killed in encounter, arrives, last rites performed late at night; police pres

अंबेडकर नगर: एनकाउंटर में मारे गए संजीव का पहुंच शव, देर रात हुआ अंतिम संस्कार; पुलिस रही मौजूद

Sun, 28 Jun 2026 09:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 28 Jun 2026 09:41 PM IST
सार

Encounter in Ambedkar Nagar:शव परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया गया। लखनऊ से पुलिस अभिरक्षा के साथ शव अंबेडकरनगर लाया गया। देर रात सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।  

विज्ञापन
Ambedkar Nagar: Body of Sanjeev, killed in encounter, arrives, last rites performed late at night; police pres
देर रात हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में हुई बिल्डर की हत्या के मामले में एनकाउंटर में मारा गया अहिरौली के चककोडार गांव का संजय उर्फ संजीव का रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शव लेकर रात करीब 9:00 बजे गांव पहुंचे जहां अंतिम संस्कार सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। स्थानीय पुलिस से लेकर एलआईयू की टीमें पल-पल की निगरानी करती रही।

विज्ञापन


शनिवार तड़के हुई मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद से चककोडार गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के भाई सत्यजीत, पुत्र अमरेश व गांव के अजय व आलोक को संजीव का शव लेने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ लखनऊ रवाना कर दिया गया था। हालांकि शनिवार रात तक कागजी कार्रवाई पूरी न होने से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। रविवार को दोपहर बाद तमाम लिखा-पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन


 इसके बाद शव परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया गया। लखनऊ से पुलिस अभिरक्षा के साथ शव अंबेडकरनगर लाया गया। देर रात सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी, बेटे और बेटियों के अलावा पिता हरिराम, भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ अभिषेक त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पल-पल के घटनाक्रम की जानकारी लेते रहे। पिता हरिराम का कहना है कि दो दिन बाद शव मिला है।  बच्चों के भरण पोषण का जिम्मा भी उन्हीं के कंधे पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव निकलते ही पुलिस ने डाला डेरा
लखनऊ से शव निकलने की सूचना मिलने के साथ गांव में पुलिस बल ने डेरा डाल दिया। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ परिवार के लोगों से वार्ता कर शव का अंतिम संस्कार शांतिपूर्वक ढंग से करने के निर्देश दिए गए। गांव के लोगों का भी इनके घर आने-जाने का सिलसिला लगा है। गांव के लोग एनकाउंटर और संजीव की आपराधिक गतिविधियों की चर्चा कर रहे हैं लेकिन कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed