{"_id":"63cf707449ce9860f11c67b6","slug":"amausi-airport-will-be-closed-from-february-to-july-at-night-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amausi: फरवरी से जुलाई तक रात में बंद किया जाएगा अमौसी एयरपोर्ट, उड़ान-लैंडिंग की नहीं होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amausi: फरवरी से जुलाई तक रात में बंद किया जाएगा अमौसी एयरपोर्ट, उड़ान-लैंडिंग की नहीं होगी अनुमति
Tue, 24 Jan 2023 11:15 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:15 AM IST
सार
अमौसी एयरपोर्ट की विस्तार योजना लंबे समय से अटकी पड़ी है। इसके लिए फरवरी से जुलाई तक रात में उड़ानों का संचालन बंद किया जाएगा। निर्माण कार्य के बाद एयरपोर्ट यूरोप और अमेरिका की उड़ानों के लिए खुल जाएगा।
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमौसी एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का काम फरवरी से शुरू होगा। तीन नए टैक्सी वे से लेकर रनवे विस्तार से पहले की तैयारियों को पूरा करने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए फरवरी से जुलाई तक रात में रनवे बंद रहेगा।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि रनवे का विस्तार करने से पहले तमाम तरह की तैयारियां होती हैं, जिन्हें पूरा करना होगा। इसके लिए फरवरी से रनवे पर काम शुरू किया जाएगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि एयरपोर्ट पर तीन अतिरिक्त लिंक टैक्सी-वे का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
रनवे के सिरों को अपग्रेड किया जाएगा और एयरसाइड परिचालन दक्षता में सुधार लाने के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए 23 फरवरी से 11 जुलाई तक एयरपोर्ट रात 9.30 बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान विमानों की आवाजाही नहीं होगी।
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे विस्तार की योजना पिछले एक दशक से अटकी हुई है। अभी रनवे की लंबाई 2700 मीटर है, जिसकी लंबाई पांच सौ मीटर बढ़ाई जाएगी। इससे यूरोप व अमेरिका की उड़ानों के लिए रास्ते खुल सकेंगे।