{"_id":"64ce691f17ef57c6010f2da6","slug":"amausi-airport-online-boarding-stalled-passengers-missed-flight-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमौसी एयरपोर्ट: ऑनलाइन बोर्डिंग हुई ठप, पैसेंजरों को लिए बिना उड़ गए इंडिगो के दो विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौसी एयरपोर्ट: ऑनलाइन बोर्डिंग हुई ठप, पैसेंजरों को लिए बिना उड़ गए इंडिगो के दो विमान
Sat, 05 Aug 2023 10:56 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 05 Aug 2023 10:56 PM IST
सार
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से देहरादून जाने वाली इण्डिगो एयरलाइन की उड़ान संख्या 6ई-6311 और अहमदाबाद जाने वाली उड़ान 6ई-276 के यात्री फ्लाइट मिस कर गए। उड़ान छूटने से नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
इंडिगो विमान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस का ऑनलाइन बोर्डिंग सिस्टम फेल हो गया है। इससे चेकइन का काम मैनुअली करना पड़ा। सिस्टम फेल होने पर कई यात्रियों की उड़ान छूट गईं, जिससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। हालांकि, एयरलाइन प्रशासन ने यात्रियों को दूसरे विमानों से रवाना करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
दरअसल, शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे इंडिगो एयरलाइन का बोर्डिंग सिस्टम ठप हो गया। इसके चलते एयरपोर्ट पर पैसेंजरों की लम्बी लाइन लग गई। बोर्डिंग के लिए मशक्कत शुरू हो गई। इस दौरान कतारों में दिल्ली, अहमदाबाद आदि के यात्री लगे हुए थे। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन प्रशासन के कर्मचारियों ने ऑफलाइन बोर्डिंग की व्यवस्था शुरू की। इसमें खासा समय लग रहा था।
विज्ञापन
ऐसे में पैसेंजर मैनुअली बोर्डिंग करवाकर विमान तक पहुंचते, तब तक लेट हो चुका था। इससे कई यात्रियों की फ्लाइटें मिस हो गईं। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से देहरादून जाने वाली इण्डिगो एयरलाइन की उड़ान संख्या 6ई-6311 और अहमदाबाद जाने वाली उड़ान 6ई-276 के यात्री फ्लाइट मिस कर गए। उड़ान छूटने से नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एयरलाइंस अधिकारियों ने यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने का आश्वसान दिया, जिस पर पैसेंजर शांत हुए। सूत्रों ने यह भी बताया कि शाम करीब पांच बजे ऑनलाइन बोर्डिंग की तकनीकी खराबी को ठीक किया जा सका। इस गड़बड़ी की वजह से लखनऊ से जाने वाली आधा दर्जन से अधिक इंडिगो की उड़ानें लेट हुईं।