{"_id":"65dd45f064264db7950dd874","slug":"amar-ujala-samvad-program-will-focus-on-women-s-upliftment-health-and-their-struggle-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samvad 2024: आज महिलाओं के उत्थान, स्वास्थ्य और उनके संघर्ष पर केंद्रित होगा संवाद, सुबह 10 बजे से कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samvad 2024: आज महिलाओं के उत्थान, स्वास्थ्य और उनके संघर्ष पर केंद्रित होगा संवाद, सुबह 10 बजे से कार्यक्रम
Tue, 27 Feb 2024 07:46 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 27 Feb 2024 07:46 AM IST
सार
सोमवार से शुरू हुए दो दिवसीय आयोजन में राजनीति, अध्यात्म, खेल, उद्योग, सैन्य और फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संवाद का दूसरा दिन मंगलवार महिलाओं के उत्थान, स्वास्थ्य और उनके संघर्ष पर केंद्रित होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी व प्रदेश सरकार की सभी पांच महिला मंत्री भाग लेंगी। आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
सोमवार से शुरू हुए दो दिवसीय आयोजन में राजनीति, अध्यात्म, खेल, उद्योग, सैन्य और फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बदलते परिवेश और सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रदेश में आए बदलावों के लिए सरकार को सराहा। अयोध्या के संत मिथिलेश नंदिनी शरण और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने ‘राममंदिर से राष्ट्रमंदिर’ की संकल्पना पर प्रकाश डाला। वहीं, रामलला के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने मूर्ति तराशने के अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
एलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी व सीईओ राधिका गुप्ता, लुलु ग्रुप के रीजनल डायरेक्टर जयकुमार गंगाधरन, पीडब्ल्यूसी इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर मो. आसिफ इकबाल के विचार लोगों ने बड़े चाव से सुने। कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने युवाओं के विकास पर बात की। ले. जनरल (रि.) राजेंद्र रामराव निम्भोरकर, पद्मश्री पीटी उषा और साइना नेहवाल ने पहले दिन संवाद में हिस्सा लिया। शाम को मेहमानों ने तलत अजीज की गजलों का आनंद लिया।