{"_id":"68cc3b728b69740ed205c77f","slug":"amar-ujala-msme-for-bharat-conclave-in-lucknow-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSME for Bharat : महिला व युवा उद्यमी को एक करोड़ का लोन केवल पांच फीसदी दर पर, परिचर्चा में बोले वक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MSME for Bharat : महिला व युवा उद्यमी को एक करोड़ का लोन केवल पांच फीसदी दर पर, परिचर्चा में बोले वक्ता
Thu, 18 Sep 2025 10:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:33 PM IST
सार
लखनऊ में गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित आईआईएम भवन में बृहस्पतिवार को आयोजित अमर उजाला व एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में ''पहल युवाओं को उद्यमी बनने की'' चर्चा में वक्ताओं ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
एमएसएमई कॉन्क्लेव में मौजूद यूपी के मंत्री राकेश सचान व सीएम योगी के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के युवा खासकर महिलाएं यदि किसी क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करना चाहती हैं, तो उन्हें महज पांच फीसदी की दर एक करोड़ तक का लोन मिल सकता है। इस पहल में सरकार व बैंक मिलकर सहयोग करेंगी। गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित आईआईएम भवन में बृहस्पतिवार को आयोजित अमर उजाला व एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में ''पहल युवाओं को उद्यमी बनने की'' चर्चा में वक्ताओं ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने पैनेलिस्ट परिचर्चा के दौरान कहा कि बैंक से लोन लेकर युवा आगे बढ़ रहे हैं। आप चाहे तो किसी भी स्तर पर लोन ले सकते हैं। महिलाओं के लिए विशेष लोन की सुविधा है और बहुत आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के नोडल अधिकारी सर्वेश्वर शुक्ला ने कहा कि आज सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है। यूपी की 35 फीसदी आबादी युवा की है। सभी के पास डिजिटल फोन है और सोशल मीडिया से जुड़ा है। एआई से हम नवाचार को बढ़ावा देने के साथ ही स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से स्किल को बढ़ावा मिल रहा है। सरकार पांच लाख का लोन भी दे रही है, इसके साथ ही 10 फीसदी सब्सिडी भी दे रही है। छह महीने में मूल धन वापस भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीकॉन के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि हमारे पास 17 से 18 करोड़ युवा हैं, लेकिन हर हाथ को सरकारी नौकरी मिलना संभव नहीं है। ऐसे में हमने यूथ अड्डा ऐप के माध्यम से युवाओं को स्टार्टअप के बारे में जानकारी देने की पहल शुरू की है। इसका असर दिखने लगा है।