{"_id":"675478d2bce9d1d159093f03","slug":"amar-ujala-krishika-brainstorming-on-prosperity-through-farming-cm-yogi-will-honor-farmers-event-to-be-held-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला कृषिका: खेती से समृद्धि पर मंथन, सीएम योगी किसानों को करेंगे सम्मानित, कल होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला कृषिका: खेती से समृद्धि पर मंथन, सीएम योगी किसानों को करेंगे सम्मानित, कल होगा आयोजन
Sun, 08 Dec 2024 11:55 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:55 AM IST
सार
Amar Ujala Krishika: अमर उजाला किसानों को समृद्ध बनाने और उन्हें नई तकनीक से वाकिफ कराने के लिए एक अनूठी पहल करने जा रहा है। सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यह आयोजन होगा।
विज्ञापन
अमर उजाला कृषिका।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अमर उजाला की ओर से प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने और उन्हें नई तकनीक से वाकिफ कराने के लिए नई पहल की गई है। सोमवार को आयोजित होने वाले कृषिकाः खेती से समृद्धि की ओर कार्यक्रम पूरी तरह से किसानों पर केंद्रित है। कायक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इस मौके पर खेती में नए प्रयोग करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हाल में सुबह नौ बजे से शुरू होने वाले कृषिकाः खेती से समृद्धि की ओर कार्यक्रम में प्रदेश भर के किसान हिस्सा लेंगे। प्रदेश में 10 खबर डालर की अर्थव्यवस्था हासिल करने में खेती की महत्ता से भी वाकिफ कराएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस दौरान आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिजेंद्र सिंह एवं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार और राज्य कृषि अनुसंधान परिषद के निदेशक डा. संजय सिंह भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान प्राकृतिक खेती, गौ आधारित खेती, पराली प्रबंधन, औद्यानिक खेती, विपणन एवं विदेश व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अपनाई जाने वाली तकनीक और सावधानियों, कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करने के तरीके आदि के बारे में भी संबंधित विधा के विशेषज्ञ जानकारी देंगे। सीमैप के विशेषज्ञ डा. संजय कुमार औषधीय खेती के तरीके भी बताएंगे।