फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Exposed corruption in UPSRTC.

खुला भ्रष्टाचार, तब हुआ प्रहार: डिपो का प्रभारी बनवाने वाले बड़े बाबू को हटाया

Wed, 19 Aug 2020 05:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Aug 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exposed corruption in UPSRTC.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के मुख्यालय में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े बड़े बाबू को स्थापना इकाई के पद से मंगलवार को हटा दिया गया। वह मुख्य प्रधान प्रबंधक प्रशासन से सीधे संबद्ध होकर ट्रांसफर-पोस्टिंग की फाइल तैयार करने का अहम काम करता था। रविवार को बड़े बाबू का ऑडियो सामने आया था, जिसमें वह यातायात अधीक्षक को लालगंज डिपो का प्रभारी बनवाने का ऑफर दे रहा था।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने मंगलवार को ‘रोडवेज का बड़ा बाबू बनवा रहा डिपो का प्रभारी’ खबर प्रकाशित कर खेल का खुलासा किया था। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर बड़े बाबू अकील अहमद को ट्रांसफर-पोस्टिंग सेक्शन से विविध अनुभाग भेज दिया गया। उसकी जगह प्रशासन में तैनात अनुभाग अधिकारी राजेश कुमार सिंह को अतिरिक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


संचालन इकाई के प्रधान प्रबंधक डीवी सिंह जांच कर सात दिन में प्रबंध निदेशक को रिपोर्ट देंगे। इससे पहले सिंडीकेट के अफसरों ने लीपापोती की कोशिश की। उनका दावा था पोस्टिंग का ऑफर देना भ्रष्टाचार की श्रेणी में नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भर में वायरल हुई ‘अमर उजाला’ की खबर
ट्रांसफर-पोस्टिंग में बड़े बाबू का पांच साल से सिक्का चल रहा था। इसके विरोध   के चलते कई वरिष्ठ यातायात अधीक्षक सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नहीं बन सके थे। ‘अमर उजाला’ की खबर परिवहन निगम, कर्मचारी संगठन और जोन के अफसरों-कर्मियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर दिनभर वायरल होती रही। शाम को कार्रवाई के बाद बड़े बाबू से पीड़ित लोगों ने ‘अमर उजाला’ को धन्यवाद भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed