फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Exclusive: Baba Gorakhnath told why the petition was withdrawn, answered the question of asking for

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: बाबा गोरखनाथ ने बताया किसलिए याचिका ली वापस, भाजपा से टिकट मांगने के सवाल का दिया जवाब

Thu, 17 Oct 2024 07:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Oct 2024 07:27 AM IST
सार

Interview of Baba Gorakhnath: मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव घोषित नहीं हो सका। उसकी वजह कोर्ट में इस चुनाव के लिए डाली गई एक पिटीशन है। इस पिटीशन को डलवाने वाले बाबा गोरखनाथ से अमर उजाला ने विशेष बातचीत की है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: Baba Gorakhnath told why the petition was withdrawn, answered the question of asking for
अवधेश प्रसाद के खिलाफ लड़ चुके हैं बाबा गोरखनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उपचुनाव का कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। पर, अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट का चुनाव घोषित न होने से विपक्ष हमलावर भी है। पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ की ओर से कोर्ट में याचिका के चलते मिल्कीपुर सीट का चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। पर, अब बाबा गोरखनाथ ने अपनी याचिका वापस लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने मिल्कीपुर से चुनाव लड़ने का दावा भी किया। इस बारे में अमर उजाला के समाचार संपादक उत्कर्ष चतुर्वेदी ने उनसे विस्तृत बातचीत की है। पेश हैं बातचीत के अंश...

विज्ञापन


आप कोर्ट में दाखिल याचिका क्यों वापस लेना चाहते हैं?
पिछले चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान कुल पड़े वोट और गिने गए वोट में अंतर था, इसे लेकर मैं कोर्ट में गया था। इसमें एक दूसरा मामला नोटरी का भी था। इस बीच अवधेश ने अयोध्या से सांसद बनने के बाद मिल्कीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया, लेकिन हमें नहीं मालूम था कि याचिका के चलते चुनाव रुक जाएगा। मैं चाहता हूं यहां चुनाव हो, इसलिए याचिका वापस लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


विपक्ष कह रहा है कि आप चुनाव नहीं जीत सकते इसलिए चुनाव टाला गया है?
विपक्ष भ्रम में है। मैंने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी की है। हमारे लोग प्रचार व सभाएं कर रहे हैं। चुनाव लड़कर फिर मैं भगवा परचम फहराऊंगा।

क्या भाजपा के बड़े नेताओं से आपकी कोई बातचीत हुई?
पार्टी के नेताओं से बात करके ही मैंने याचिका वापस लेने का फैसला किया है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में कोर्ट से आदेश भी आ जाएगा। हम खुद आदेश की कॉपी चुनाव आयोग को भेजेंगे ताकि चुनाव की तारीख घोषित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या आप चुनाव लड़ना चाहते हैं?
बिलकुल, मैं अवधेश प्रसाद के खिलाफ तीन बार चुनाव लड़ चुका हूं। उन्हें हराया भी है। जमीन पर काम कर रहा हूं। ऐसे में मेरा बिल्कुल दावा है, लेकिन संगठन का निर्णय अंतिम होगा।

क्या फैजाबाद की हार का मिल्कीपुर में हिसाब बराबर होगा?
हम निश्चित तौर पर मिल्कीपुर में बड़ी जीत हासिल करेंगे। सबने फैजाबाद को अयोध्या कहा, वैसे ही मिल्कीपुर को भी अयोध्या कहिए। हम पहले भी वहां जीते हैं, लोकसभा चुनाव में मिल्कीपुर में सपा को बड़ी लीड नहीं मिली थी।



 

भाजपा ने की मिल्कीपुर सीट पर भी उप चुनाव कराने की मांग

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा से मिलकर नौ सीटों के साथ ही मिल्कीपुर सीट पर भी उप चुनाव कराने की मांग की है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने सीईओं को लिखित मांग पत्र भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अनूप गुप्ता, संजय राय और राम प्रताप सिंह चौहान ने सीईओं को बताया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले गोरखनाथ द्वारा विजयी प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की वैधता को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की थी। इसमें हाईकोर्उट ने कोई भी स्थगन आदेश या अंतरिम आदेश पारित नहीं किया है। इसलिए मिल्कीपुर (सु.) विधानसभा का उपचुनाव भी शेष नौ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के साथ ही संपन्न कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed