फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar ujala culture food

Lucknow News: देश के खानपान व संस्कृतियों से परिचित होने का मौका जाने न दें

Thu, 21 Dec 2023 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
amar ujala culture food
लखनऊ। देश के खानपान और संस्कृतियों से परिचित होने का एक बेहतरीन मौका मिल रहा है 24 और 25 दिसंबर को। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर संस्कृति विभाग और अमर उजाला की संयुक्त पहल के तहत रिवर फ्रंट पर होगा संगम 2023, खानपान और संस्कृतियों का समागम। प्रवेश निशुल्क है और आकर्षण उपहार जीतने का मिलेगा मौका। इस आयोजन में सहयोगी हैं लखनऊ विकास प्राधिकरण, सिडबी, खादी और ग्रामोद्योग आयोग।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न राज्यों और समाजों के खानपान के स्टाल तो लगेंगे ही, साथ ही अनूठे सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंच सजेगा। सूफी नाइट और राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक प्रस्तुत करेंगे रामलीला
लोकगीत, कठपुतली और मैजिक शो से तो मंच सजेगा ही, ऊंट और बग्घी की सवारी का भी मौका मिलेगा। समाज कल्याण विभाग के सहयोग से इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों द्वारा तैयार रामलीला का मंचन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्केटिंग में हुनर दिखाएंगे बच्चे, स्काउट कैडेट का रोमांच से भरा खेल
संगम में स्केटिंग डांस, योग प्रस्तुति, कराटे, मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो, जिमनास्टिक और वुशु का प्रदर्शन भी होगा। स्काउट कैडेट भी रोमांच से भरा खेल दिखाएंगे। बुजुर्ग चौपाल पर होंगी दादी-दादी, नाना-नानी की कहानियां।
खाइए, खरीदिए और छुट्टी मनाइए
इसके अलावा फूड जोन और शाॅपिंग जोन भी होगा, जहां ओडीओपी, एमएसएमई और गृह उद्योग आधारित उत्पाद खाने और खरीदने का मौका भी मिलेगा। साथ ही सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देते स्टाल भी होंगे।


अनूठे आयोजन के आप सभी बनें साक्षी
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह की शृंखला में संगम 2023 का आयोजन किया जा रहा है। विगत वर्ष की तरह संस्कृति विभाग और अमर उजाला का यह संयुक्त आयोजन एक पहल है विविधता में एकता का प्रदर्शन करने के लिए। लखनऊ में किस तरह से विविध संस्कृतियां फल-फूल रही हैं, यह इस आयोजन में नजर आता है। मेरी सभी युवाओं, बच्चों के साथ शहरवासियों से अपील है कि वे भी आएं और आयोजन के साक्षी बनें। इस बार इसे और भव्यता दी गई है। हर आयु वर्ग और समाज के लोगों को अपनी विविधता से परिपूर्ण संस्कृति से जोड़ने का यह एक अनूठा प्रयास है।
- जयवीर सिंह, पर्यटन व संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed