फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Awaaz become new voice of Lucknow Tehzeeb Najqat nafasat

अमर उजाला बना अब लखनऊ की 'आवाज', तहजीब-नजाकत और नफासत का नया अंदाज

Wed, 18 Nov 2020 06:37 PM IST
कुमार संभव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: कुमार संभव Updated Wed, 18 Nov 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Awaaz become new voice of Lucknow Tehzeeb Najqat nafasat
अमर उजाला बना अब लखनऊ की 'आवाज', तहजीब-नजाकत और नफासत का नया अंदाज - फोटो : अमर उजाला
मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू-सा है लखनऊ का मिजाज, जिसमें तहजीब-नजाकत और नफासत कूट-कूटकर मिली हुई है। उस पर लखनवी बोल-चाल की मिठास का कहना ही क्या? लखनऊ के इसी अंदाजेबयां को अमर उजाला अब नए लब्बोलुआब के साथ पेश करेगा। दरअसल, अमर उजाला अब लखनऊ की 'आवाज' बनेगा और तहजीब-नजाकत और नफासत के नए अंदाज से आपको रूबरू कराएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला और आपका रिश्ता बरसों पुराना है। अखबार के कागज और दिल की कलम से हमने इस रिश्ते को लगातार सींचा। वहीं, आपने अपने प्यार से हमें बुलंदियों तक पहुंचा दिया। इस दौरान बातों और विचारों के माध्यम से हम और आप लगातार मुलाकात करते रहे। अब दौर नया है और हमने आपके दिल की डोर को छूने का नया रास्ता खोजा है। दरअसल, अमर उजाला आप तक पहुंचने का नया माध्यम 'अमर उजाला आवाज' लाया है।
विज्ञापन


यहां सुनिए लखनऊ की आवाज

यहां रोजाना हमारी-आपकी गुफ्तगू होगी। हम लखनऊ की खबरों को पॉडकास्ट के जरिए रोजाना आप तक पहुंचाएंगे। साथ ही, लखनऊ के किस्से लखनवी अंदाज में सुनाएंगे। रोजाना तमाम मुद्दों पर हमारी-आपकी गपशप होगी तो आपको देश-दुनिया के ताजातरीन मुद्दों से भी रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, 'अमर उजाला आवाज' आपके अपने अमर उजाला का एक नया कदम है या यूं कह लीजिए कि अमर उजाला अब उस डिजिटल रास्ते पर बढ़ चला है, जहां हमारी आवाज रोजाना आप तक पहुंचेगी और हमारे-आपके रिश्ते को एक नए मुकाम पर पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed