{"_id":"5fb51c908ebc3e9bbb18e10f","slug":"amar-ujala-awaaz-become-new-voice-of-lucknow-tehzeeb-najqat-nafasat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला बना अब लखनऊ की 'आवाज', तहजीब-नजाकत और नफासत का नया अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला बना अब लखनऊ की 'आवाज', तहजीब-नजाकत और नफासत का नया अंदाज
Wed, 18 Nov 2020 06:37 PM IST
कुमार संभव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला बना अब लखनऊ की 'आवाज', तहजीब-नजाकत और नफासत का नया अंदाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू-सा है लखनऊ का मिजाज, जिसमें तहजीब-नजाकत और नफासत कूट-कूटकर मिली हुई है। उस पर लखनवी बोल-चाल की मिठास का कहना ही क्या? लखनऊ के इसी अंदाजेबयां को अमर उजाला अब नए लब्बोलुआब के साथ पेश करेगा। दरअसल, अमर उजाला अब लखनऊ की 'आवाज' बनेगा और तहजीब-नजाकत और नफासत के नए अंदाज से आपको रूबरू कराएगा।
अमर उजाला और आपका रिश्ता बरसों पुराना है। अखबार के कागज और दिल की कलम से हमने इस रिश्ते को लगातार सींचा। वहीं, आपने अपने प्यार से हमें बुलंदियों तक पहुंचा दिया। इस दौरान बातों और विचारों के माध्यम से हम और आप लगातार मुलाकात करते रहे। अब दौर नया है और हमने आपके दिल की डोर को छूने का नया रास्ता खोजा है। दरअसल, अमर उजाला आप तक पहुंचने का नया माध्यम 'अमर उजाला आवाज' लाया है।
यहां सुनिए लखनऊ की आवाज
यहां रोजाना हमारी-आपकी गुफ्तगू होगी। हम लखनऊ की खबरों को पॉडकास्ट के जरिए रोजाना आप तक पहुंचाएंगे। साथ ही, लखनऊ के किस्से लखनवी अंदाज में सुनाएंगे। रोजाना तमाम मुद्दों पर हमारी-आपकी गपशप होगी तो आपको देश-दुनिया के ताजातरीन मुद्दों से भी रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, 'अमर उजाला आवाज' आपके अपने अमर उजाला का एक नया कदम है या यूं कह लीजिए कि अमर उजाला अब उस डिजिटल रास्ते पर बढ़ चला है, जहां हमारी आवाज रोजाना आप तक पहुंचेगी और हमारे-आपके रिश्ते को एक नए मुकाम पर पहुंचाएगी।