फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Singh says BJP supported govt fails in solving the kashmir issue.

भाजपा को कैराना की चिंता, कश्मीर की नहीं: अमर सिंह

Sat, 16 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 16 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Amar Singh says BJP supported govt fails in solving the kashmir issue.
अमर सिंह - फोटो : amar ujala
सपा के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कैराना (मेरठ) से हिंदुओं के पलायन के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कैराना की चिंता करने वाली भाजपा को कश्मीर के हिंदुओं की चिंता नहीं है। कश्मीर में उपद्रव के लिए केंद्र समर्थित महबूबा सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन


भाजपा वहां लोगों की जान, माल की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। अमर सिंह शुक्रवार को गुमटी स्थित एक होटल में अर्चिता महिला मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर में विस्थापित हिंदू महिलाओं को यूपी में बसाने के लिए सीएम अखिलेश यादव से जमीन मांगी है। वह चाहते हैं कि सरकार लखनऊ और कानपुर के बीच थोड़ी जमीन दे दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्यनाथ के यशस्वी होने की कामना की

Amar Singh says BJP supported govt fails in solving the kashmir issue.
महंत आदित्यनाथ

भाजपा की ओर से यूपी में महंत आदित्यनाथ को सीएम पद के लिए पेश करने की सूचना पर उन्होंने कहा कि क्षत्रिय होनें के नाते योगी हमारे पीठाधीश हैं। हम कामना करते हैं कि वे यशस्वी हों।

सपा में दागियों को टिकट देने के मसले पर उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा दागियों को टिकट देती आई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के समय डीपी यादव को टिकट दिया गया था।

आजमगढ़ में मुलायम के खिलाफ रमाकांत यादव को उतारा। ये सब क्या दूध के धुले हैं। इन्हें पाक साफ करने वाला गंगाजल अमित शाह के पास हो सकता है, अखिलेश के पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed