फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alumni will guide current students on their career paths.

Lucknow News: वर्तमान विद्यार्थियों को कॅरिअर की राह दिखाएंगे पूर्व छात्र

Thu, 02 Jul 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Alumni will guide current students on their career paths.
लखनऊ। राजकीय कॉलेजों से पढ़ाई करके निकले अलग-अलग पदों पर तैनात पूर्व छात्रों का डाटा हर कॉलेज में तैयार होगा। इन पूर्व विद्यार्थियों को विद्यालयों में समय-समय पर आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान पूर्व छात्र वर्तमान विद्यार्थियों को बेहतर कॅरिअर के बारे में जागरूक करेंगे। इसके अलावा अपने-अपने दौर का संघर्ष भी साझा करेंगे। इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने मंडल के लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, लखीमपुर और उन्नाव के कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर डाटा तैयार करने के लिए कहा गया है। इस पहल का उद्देश्य कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को कॅरिअर से जुड़ी जानकारी और उनके लक्ष्य की दिशा को तय करना है। अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले भी विद्यालयों में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में भी अलग-अलग पदों पर बैठे अधिकारियों के माध्यम से जागरूक किया जाता था। अब इसमें पूर्व छात्रों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed