{"_id":"62645d9d9d67e87f69478e68","slug":"aluminai-can-adopt-anganbadi-centres-gw-reporters-news-lko627515714","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग एल्युमिनाई आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर फैलाएं शिक्षा का उजियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग एल्युमिनाई आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर फैलाएं शिक्षा का उजियारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय संग उसके एल्युमिनाई आंगनबाड़ी केंद्रों, गांवों और प्राथमिक स्कूलों को गोद लेकर उन्हें सुविधा संपन्न बनाने और क्षयरोग से ग्रस्त बच्चों को गोद लेकर पोषण सामग्री व चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग देकर समाज के लोगों का कल्याण कर सकते हैं।
इंजीनियर्स आंगनबाड़ी केंद्रों को एडॉप्ट कर गांव-गांव शिक्षा की अलख जगा सकते हैं। यह बातें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को आईआईटी रुड़की एल्युमिनाई एसोसिएशन के लखनऊ चैप्टर की ओर से आईआईटी रुड़की विश्वविद्यालय की स्थापना के 175 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कहीं।
वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी सभागार में एसोसिएशन द्वारा आयोजित उल्लास ग्लोबल थोमसो 175 समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
सभी को इस महोत्सव के उत्सव में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम करना चाहिए।
शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों और शिक्षा केंद्रों को अपने परिसर से बाहर निकलकर समाज हित में कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षकों, छात्रों और शोधकर्ताओं से गांवों और पिछड़े क्षेत्रों में जाकर महिलाओं, बच्चों और वृद्धों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने और उसका तकनीक के जरिये समाधान करने को कहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी व आईआईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र अभिषेक प्रकाश, आईआईटीआरएए के अध्यक्ष (सेवानिवृत्त) लेफ्टिनेंट जनरल विश्वम्भर सिंह, पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त धर्मवीर जैन, कल्चरल सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल, यूनिसेफ से सेवानिवृत्त वाई डी माथुर, आईआईटीआरएए लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, सचिव अजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नई आर्थिक नीति युवा दिमाग की उपज
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बताया कि युवा किसी भी देश और समाज में बदलाव के वाहक होते हैं। कम्प्यूटर क्रांति व नई आर्थिक नीति भी युवा दिमाग की ही उपज रही है। युवाओं के कौशल विकास को बढ़ाने में विश्वविद्यालय का एल्युमिनाई नेटवर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आज टेक्नोलॉजी की जरूरत और इसके प्रति आस्था देश के युवाओं को नए इनोवेशन से जोड़ रही है। किसी भी टेक्नोलॉजी की वास्तविक सफलता तब मानी जाती है, जब उससे समाज के सबसे पिछड़े और वंचित वर्ग के लोग भी लाभान्वित होते हैं।
एसोसिएशन की वेबसाइट का विमोचन
इस अवसर पर राज्यपाल ने स्मारिका व आईआईटी रुड़की एल्युमनी एसोसिएशन के लखनऊ चैप्टर की वेबसाइट का विमोचन भी किया। एसोसिएशन की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। राज्यपाल ने समारोह में लगी प्रदर्शनी के प्रतिष्ठानों पर जाकर अवलोकन किया।
यूपीएमआरसी के एमडी सम्मानित
समाज के विकास में तकनीकी शिक्षा और योगदान देने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने यूपीएमआरसी के एमडी व आईआईटी रुड़की के 1982 बैच के छात्र कुमार केशव को सम्मानित किया।